फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के मुरैना में महात्मा गांधी की प्रतिमा को किया आग के हवाले

Tue, 31 Oct 2017 01:42 PM IST
amarujala.com- Presented By: पूजा मेहरोत्रा
विज्ञापन
महात्मा गांधी
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के मोरैना के जोरुआ पार्क में कुछ शरारती तत्वों ने  महात्मा गांधी के स्टेचू को जला दिया है। स्टैचू जलाने वालों की पहचान नहीं हो पाई है। यह पहली बार नहीं है कि शरारती तत्वों ने किसी महापुरुष के स्टैचू को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की हो। 
विज्ञापन


मुरैना में महात्मा गांधी की स्टैचू को आग के हवाले करने वाले अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 295 के अतंर्गत केस रजिस्टर कर लिया गया है। अपराधियों की खोज शुरू कर दी गई है।
देश को अखंडता, एकता का संदेश देने वाले बापू की मूर्ति का अपमान किए जाने की भी यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी उनकी मूर्ति से कभी चश्मा गायब किया गया है तो कभी गले में दुपट्टा पहना कर तो कभी आग लगाकर अपनाम किया जाता रहा है। 
विज्ञापन


पढ़ें:  ममता के बाद आधार की खिलाफत में सुब्रमण्यम स्वामी, कहा- ये राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा

 इससे पहले पोरबंदर में महात्मा गांधी के स्टैचू से शरारती तत्वों ने उनका चश्मा गायब कर दिया था वहीं  अन्ना हजारे के गांव रालेगन सिद्धी में भी महात्मा गांधी के स्टैचू के साथ तोड़-फोड़ और चश्मा चुराने की घटना सामने आई थी।  पिछले साल सेवाग्राम वर्धा आश्रम से महात्मा गांधी का चश्मा गायब होने की घटना सामने आई थी।
  Madhya Pradesh: Unidentified people set fire to Mahatma Gandhi's bust in Joura's Gandhi Park, Morena. pic.twitter.com/HE8DQnNMNw — ANI (@ANI) October 31, 2017
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें