मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एंटी-बायोटिक इंजेक्शन लगाने से 50 गर्भवती महिलाओं की तबीयत बिगड़ गई है। मामला कमलाराजे अस्पताल का है, जहां बच्चे के जन्म के बाद महिलाओं को लगाए गए एंटी-बायोटिक इंजेक्शन के बाद उनकी तबीयत खराब हो गई है।
एक महिला का आरोप है कि जैसे ही उसे इंजेक्शन लगा, उसे ठंड लगने लगी और सिर दर्द होने लगा। बताया जा रहा है कि इंजेक्शन लगने के बाद महिलाओं को बुखार आ गया। परिजनों की शिकायत के बाद महिलाओं की बिगड़ती हालत को देखते हुए अस्पताल प्रशासन ने कुछ पीड़ितों को आईसीयू में भर्ती किया है।
वहीं कुछ परिजनों का आरोप है कि स्टॉफ नर्स से जब इस बात की शिकायत की गई तो उसने यह कह कर बात टाल दी कि इंजेक्शन लगने के बाद ऐसा होता है। महिलाओं की स्थिति पर अस्पताल प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है।
Gwalior (MP): Over 50 pregnant women,some of whom who just gave birth allegedly fell ill after receiving antibiotic injections in a hospital pic.twitter.com/inBG87qhNT
— ANI (@ANI) October 30, 2017
The staff gave me injections. I have been feeling very cold & experiencing headache ever since: Woman admitted in the hospital pic.twitter.com/KiqIzlfJbQ
— ANI (@ANI) October 30, 2017