मध्यप्रदेश के मुरैना में एक युवक जब एटीएम पैसा निकालने गया तो वाकया कुछ यूं हुआ कि उसने जो कैश निकाला उन नोटों में बिना महात्मा गांधी की तस्वीर वाला 500 रुपये के नोट निकला। यह मामला इलाके के एसबीआई एटीएम का है।
Madhya Pradesh: Man receives Rs 500 notes from SBI ATM without Mahatma Gandhi's image in Morena. (29/04) pic.twitter.com/JEDAacr9YE
— ANI (@ANI_news) April 30, 2017
आपको बता दें कि भोपाल में ऐसा मामला पहली बार नहीं हुआ है। इसके पहले भी जनवरी में दो किसानों के साथ ऐसी घटना हो चुकी है। जब किसानों ने एटीएम से पैसे निकाले तो उसमें 2,000 की बिना गांधी की तस्वीर वाली नोट निकली थी। उन्होंने इस बात की शिकायत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से दर्ज कराई थी, इसमें आरबीआई की ओर से प्रीटिंग प्राब्लम बताई गई थी।
एक दूसरा मामला दिल्ली में भी ऐसा आया था, जब 500 का नोट ब्लैंक निकला था। इसके अलावा एक अन्य मामले में दिल्ली के एसबीआई एटीएम से 2000 रुपये के चिल्डेन्स बैंक ऑफ लिखे हुए नोट निकलने का संज्ञान आया था।