फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhindwara: शिक्षक की अश्लीलता से परेशान छात्राओं ने स्कूल में जड़ा ताला; प्राचार्य पर कार्रवाई न करने का आरोप

Tue, 19 Dec 2023 01:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा

सार

लोधीखेड़ा के गर्ल्स स्कूल के शिक्षक के अश्लील कमेंट से नाराज छात्राओं ने स्कूल में ताला लगा दिया। एक घंटे तक परिसर में तख्तियां लेकर की नारेबाजी।
विज्ञापन
तख्तियां लेकर विरोध जतातीं स्कूल की छात्राएं। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोधीखेड़ा गर्ल्स स्कूल में एक शिक्षक पर छात्राओं पर अश्लील कमेंट करने और असभ्य सवाल पूछने का आरोप लगा है। इसको लेकर छात्राओं ने स्कूल में तालाबंदी कर दी। छात्राओं ने हाथ में तख्तियां लेकर एक घंटे तक अभिभावकों के साथ जमकर हंगामा किया। छात्राओं ने स्कूल के प्राचार्य पर भी अनदेखी के आरोप लगाए। छात्राओं तत्काल शिक्षक को हटाने की मांग की है। इस दौरान लगभग सभी छात्राएं नारेबाजी करते नजर आईं। मामला सोमवार का है।

विज्ञापन


यहां के शासकीय गर्ल्स स्कूल में एक शिक्षक पर छात्राओं ने अश्लील कमेंट करने के आरोप लगाए हैं। छात्राओं का कहना है कि शिक्षक उनके साथ असभ्य बात करता है। छात्राओं से इतने गंदे कमेंट करता है, जिसे बताने में उन्हें शर्मिंदगी महसूस हो रही है। छात्राओं का आरोप है कि पहले उन्होंने स्कूल के प्राचार्य को इसकी शिकायत की थी, लेकिन शिकायत के बाद भी शिक्षक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। 

स्कूल में लगा दिया ताला 
इस घटना से नाराज होकर छात्राओं ने स्कूल के गेट पर तालाबंदी कर दी। शिक्षक के खिलाफ हाथ में तख्तियां लेकर जमकर नारेबाजी की गई। हालांकि स्कूल के प्राचार्य ने इस मामले में समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रहीं और तत्काल कार्रवाई की बात कहती नजर आईं।
विज्ञापन


पालकों ने भी क़ी कार्रवाई की मांग 
कुछ छात्राओं के अभिभावक लोधीखेड़ा स्कूल पहुंचे, वहां पर उन्होंने अपने बच्चों के साथ जमकर नारेबाजी की। उनका कहना था कि ऐसे लापरवाह शिक्षक पर कार्रवाई की जाए जो इस तरह से बच्चियों के साथ गलत कमेंट करता है। फिलहाल स्कूल के प्राचार्य ने सारे मामले में कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें