फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दमोह में ममता हुई शर्मसार, नवजात बालिका के शव को कुत्ता मुंह में दबाए घूमता रहा

Mon, 13 Mar 2023 11:51 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह में आवारा कुत्ता अपने मुंह में नवजात बालिका का शव दबाए हुए इधर-उधर घूम रहा था।
यह नजारा देखकर मोहल्ले के लोग हैरान रह गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के दमोह में मन विचलित करने देने वाली तस्वीर सामने आई है। यहां नवजात का शव कुत्ता मुंह में दबाकर यहां-वहां घूमता नजर आया। पहले तो लोग चौंके, पर बाद में उन्होंने शव छुड़वाकर पुलिस को सूचना दी। 
विज्ञापन


बता दें शहर की जटाशंकर कॉलोनी में एक आवारा कुत्ता अपने मुंह में नवजात शिशु का शव दबाए हुए इधर-उधर घूम रहा था। यह नजारा देखकर मोहल्ले के लोग हैरान रह गए।  घटना की जानकारी तत्काल ही कोतवाली पुलिस में दी गई। बताया गया है कि आवारा कुत्ता सर्किट हाउस और मौलाली पहाड़ की ओर से अपने मुंह में लावारिस नवजात शिशु को मुंह में दबाए कॉलोनी में घुस आया था। जिससे लोगों के द्वारा कुत्ते को भगाया गया और कुत्ता अपने मुंह से शिशु का शव वहीं पर छोड़कर भाग गया।

कॉलोनी की एक गली में नवजात शिशु का शव लावारिस हालत में पड़ा हुआ है। मृत शिशु का एक हाथ धड़ से अलग हो गया है। नवजात शिशु  बालिका है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी। बहरहाल कयास लगाए जा रहे हैं कि नवजात बालिका का शव पहाड़ी के पास किसी ने फेंक दिया होगा जिसे कुत्ता अपने मुंह में दबाकर कॉलोनी की ओर आ गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें