फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indore News: प्रदर्शन में शामिल होने भोपाल पहुंचे कांग्रेसी, नगर अध्यक्ष पद के दावेदारों ने भी जुटाई भीड़

Mon, 13 Mar 2023 11:37 AM IST
अभिषेक चेंडके न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर

सार

 विधानसभा में हंगामें और विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद भोपाल में  कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को भी कहा गया है कि इस प्रदर्शन में पूरी ताकत लगा दे। 
विज्ञापन
भोपाल के प्रदर्शन में इंदौर से जाते कांग्रेस नेता। - फोटो : amar ujala digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस साल विधानसभा चुनाव होना है और कांग्रेस अब चुनावी मोड में नजर आने लगी है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने भी स्पष्ट संकेत दिए है कि जो नेता संगठनों के प्रदर्शनों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेगा, विधानसभा चुनाव में टिकट देते समय भी इस बात का ध्यान रखा जाएगा। इसके मद्देनजर सोमवार को इंदौर से नेता कार्यकर्ताअेां की भीड़ जुटाकर भोपाल पहुंचे।

विधानसभा में हंगामें और विधायक जीतू पटवारी के निलंबन के बाद भोपाल में सोमवार को कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन है। इसके लिए हर जिले से कार्यकर्ताओं को बड़ी संख्या में मौजूद रहने के लिए कहा है। विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदारों को भी कहा गया है कि इस प्रदर्शन में पूरी ताकत लगा दे।

इंदौर से 100 से ज्यादा गाडि़यां रवाना

प्रदर्शन में शामिल होने के लिए कई बड़े नेता तो रविवार रात को ही भोपाल पहुंच गए थे। सत्यनारायण पटेल, रीना बोरासी, मोती सिंह पटेल सहित विधानसभा चुनाव में टिकट के दावेदार भीड़ जुटाकर भोपाल पहुंचे। इसके अलावा शहर कांग्रेस कमेटी के पद के लिए दावेदारी कर रहे गोलू अगि्नहोत्री भी पहुंचे। विधायक जीतू पटवारी ने ग्रामीण क्षेत्रों की भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी जिला कांग्रेस अध्यक्ष सदाशिव यादव को दी और इंदौर जिले से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता भोपाल पहुंचे। भोपाल में गए कार्यकर्ताअेां के खाने का प्रबंध भी विधायकों ने अपने-अपने निवास पर किया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें