फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: फिर की शिक्षक ने पिटाई, दमोह जिले में छात्र ने फर्नीचर उठाने से मना किया तो प्राचार्च ने डंडे से मारा

Thu, 08 Sep 2022 08:37 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

दमोह जिले में छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। छात्र ने फर्नीचर उठाने से इनकार किया था। इस पर प्राचार्य ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है।
विज्ञापन
दमोह जिले में छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के दमोह जिले में छात्र को पीटने का मामला सामने आया है। छात्र ने फर्नीचर उठाने से इनकार किया था। इस पर प्राचार्य ने डंडे से उसकी पिटाई कर दी। अब मामला पुलिस के पास पहुंच गया है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि मामला दमोह जिले के पथरिया ब्लॉक में आने वाले असलाना गांव का है। यहां के शासकीय हायर सेकेंडरी में पढ़ने वाले 12वीं के छात्र मनोज पिता राजू सिंह (17) के परिजनों ने पुलिस में शिकायती आवेदन दिया है। जिसमें बताया कि प्राचार्य शीलचंद डहेरिया ने बच्चे को बुरी तरह पीटा है। बच्चे को अस्पताल ले जाना पड़ा है। 

छात्र मनोज का कहना है कि बुधवार शाम स्कूल की छुट्टी होने के बाद वह अपने घर जा रहा था। तभी एक वाहन स्कूल पहुंचा, जिसमें फर्नीचर रखा था। स्कूल के प्राचार्य शीलचंद डहेरिया ने उससे चार पहिया वाहन में से फर्नीचर उतारकर स्कूल में रखने के लिए कहा। उसने बताया कि घर जाना जरूरी है क्योंकि मां अकेली है। इनकार सुनते ही प्राचार्य को गुस्सा आ गया और उन्होंने डंडा उठाकर मनोज को जमकर पीट दिया। 
विज्ञापन


मनोज का कहना है कि पिटाई से उसके दोनों पैर में चोट आई जिससे खून भी निकलने लगा। इसके बाद छात्र स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचा। जहां डॉक्टर सत्यम सिंह ने उसका उपचार किया। बाद में उसने सारी बात अपने परिजनों को बताई। पिता ने बच्चे को थाने लाकर शिकायती आवेदन दिया है। थाना प्रभारी रजनी शुक्ला का कहना है कि आवेदन की जांच की जा रही है। उसके बाद प्राचार्य पर मामला दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें