फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'सॉरी यार, मैं हमेशा तुम्हारे लिए लॉयल रही...': लिखकर युवती ने की खुदकुशी, प्रेमी को और क्या-क्या लिखा?

Sat, 12 Sep 2026 08:04 PM IST
भोपाल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

भोपाल में 22 वर्षीय एंकर वैशाली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। आत्महत्या से पहले उसने प्रेमी अतुल को भावुक वॉट्सऐप मैसेज भेजा। पुलिस डिप्रेशन, प्रेम-प्रसंग और मानसिक तनाव के एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
खुदकुशी। - फोटो : किशोरी ने की खुदकुशी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी के कमला नगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 22 वर्षीय युवती वैशाली ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मूल रूप से कटनी की रहने वाली वैशाली भोपाल में किराए के कमरे में रहकर पढ़ाई करने के साथ एक साड़ी शोरूम में नौकरी और इवेंट्स में एंकरिंग करती थी। आत्महत्या से ठीक पहले उसने अपने बॉयफ्रेंड अतुल को वॉट्सऐप पर भावुक मैसेज भेजा, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

विज्ञापन


कमला नगर पुलिस के अनुसार, बीकॉम ग्रेजुएट वैशाली अपने परिवार की इकलौती बेटी थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि उसकी मां रेलवे में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी हैं। वैशाली ने करीब 20 दिन पहले ही भोपाल की नौकरी छोड़ दी थी और कटनी चली गई थी। वह 2 सितंबर को ही कटनी से वापस भोपाल लौटी थी।

पढ़ें: हेलीपैड का तीन क्विंटल वजनी गेट बच्चों पर गिरा, चार साल की दिव्या की मौत; भाई घायल
विज्ञापन


बॉयफ्रेंड को भेजा आखिरी मैसेज
आत्महत्या से ठीक पहले वैशाली ने अतुल नाम के युवक को वॉट्सऐप पर मैसेज भेजा था। इसमें उसने लिखा- 'सॉरी यार, मैंने तुम्हारे साथ बहुत गलत किया है। हो सके तो प्लीज माफ कर देना। आई लव यू। आज तुमसे सभी चीजें खत्म कर रही हूं, बाय। अपना गुस्सा ठीक कर लेना, प्लीज। सॉरी यार, मैं ऐसा कुछ कर रही हूं। मेरे पास और कोई ऑप्शन नहीं था। बाकी मैंने कभी धोखा नहीं दिया... मैं तुम्हारे लिए हमेशा लॉयल रही, मेरा सारा पैसा भी रख लेना।'
विज्ञापन


डिप्रेशन और प्रेम-प्रसंग दोनों एंगल से जांच
कमला नगर थाना प्रभारी निरूपा पाण्डेय ने बताया कि पुलिस ने मृतका की मां के बयान दर्ज कर लिए हैं। परिजनों के मुताबिक, वैशाली पिछले कुछ समय से डिप्रेशन और माइग्रेन की समस्या से परेशान थी। वॉट्सऐप मैसेज सामने आने के बाद पुलिस प्रेम-प्रसंग और मानसिक तनाव, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। पुलिस ने वैशाली का मोबाइल जब्त कर लिया है। कॉल डिटेल रिकॉर्ड और चैट्स की तकनीकी जांच भी की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें