फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इमरती देवी फिर कांग्रेस पर बरसीं, बोलीं- मध्यप्रदेश में हमेशा रहेगी भाजपा की सरकार

Fri, 23 Oct 2020 10:29 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
मंत्री इमरती देवी - फोटो : ANI
विज्ञापन

भाजपा नेता इमरती देवी ने शुक्रवार को कहा कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस कभी सत्ता में नहीं आएगी। दरअसल, एक सभा को संबोधित करते हुए इमरती देवी ने कहा, नवरात्रि चल रही है, भगवती के सामने कमलनाथ ने मुझे कैसी भाषा बोली है। आप देखेंगे कांग्रेस मध्यप्रदेश में कभी सत्ता में नहीं आएगी। भाजपा सभी 28 सीटों पर उपचुनाव जीतेगी और यहां हमेशा भाजपा की सरकार रहेगी।

विज्ञापन

 



गुरुवार को कैबिनेट मंत्री इमरती देवी ने कमलनाथ की मां और बहन को 'आइटम' कहा था। उन्होंने कहा था कि कमलनाथ की मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, लेकिन मुझे इसकी जानकारी नहीं है। दरअसल, मीडिया से बातचीत के दौरान इमरती देवी ने कहा, ‘वो बंगाल का आदमी है, वो मध्यप्रदेश में आया सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के लिए।' 



इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा, 'उसे बोलने की सभ्यता नहीं है तो उस व्यक्ति को क्या कहा जाए? वो मुख्यमंत्री पद से हट गया तो पागल हो गया। अब पागल बनकर पूरे प्रदेश में घूम रहा है तो उसका हम क्या कर सकते हैं। वह कुछ भी कह सकता है। मेरे प्रदेश का आदमी नहीं है, उसकी मां और बहन बंगाल की आइटम होंगी, तो हमें ये पता थोड़ी है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें