फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनीट्रैप पर बोलीं मंत्री इमरती देवी- जबतक महिला गलत नहीं, तबतक पुरुष नहीं करता है गलती

Mon, 14 Oct 2019 09:15 AM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
imarti devi - फोटो : Twitter
विज्ञापन

मध्यप्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने हनीट्रैप में शामिल महिलाओं पर हुई कार्रवाई को लेकर कहा कि ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जबतक महिला की गलती नहीं होती, तबतक पुरुष कोई गलती नहीं कर सकता। चाहे वह कोई गुंडा या मवाली हो। 

विज्ञापन


रविवार को इंदौर पर पहुंचीं इमरती देवी ने कहा कि चाहे महिला हो या पुरुष हो, जिसकी गलती हो, उसे सजा मिले। मंत्री ने आगे कहा कि अक्सर इन मामलों में महिलाओं की गलती होती है तब भी पुरुषों को दोषी माना जाता है। 

उन्होंने कहा कि अगर पुरुष को गलत तरीके से फंसाया जाए तो हमें ऐसी महिलाओं की तरफदारी नहीं करना चाहिए। उन पर भी एफआईआर होनी चाहिए। पुरुष के ऊपर ही क्यों कार्रवाई होनी चाहिए।  
विज्ञापन


अभी कुछ दिन पहले मंत्री इमरती देवी ने कहा था कि डॉक्टरों के तबादले में पैसे लगते हैं इसलिए उनका ट्रांसफर न कराकर सस्पेंड कर देते हैं। हालांकि बाद में सफाई देते हुए मंत्री ने कहा कि मैंने सही कहा था कि ट्रांसफर में पैसे लगते हैं क्योंकि सरकार को कर्मचारियों के ट्रांसफर में टीए डीए देना पड़ता है। उनके सामान को भिजवाने में ट्रक का खर्चा देना पड़ा है। इसलिए यह बात मैंने बात कही थी और उसमें कुछ गलत भी नहीं था, लेकिन मीडिया में मेरा बयान को कांट छांट कर चलाया गया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें