फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: अवैध खनन रोकने गई प्रशासन की टीम पर हमला, सतना नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिसकर्मी को मारी चप्पल

Tue, 17 Jan 2023 11:55 PM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना जिले में नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष साधना पटेल और उनके समर्थकों द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध खनन करवाया जा रहा था। अवैध खनन की जानकारी मिलने के बाद नायब तहसीलदार चित्रकूट सुमित गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इससे अध्यक्ष और उनके समर्थक आग बबूला हो गए।
 
विज्ञापन
चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष ने पुलिसकर्मी को मारी चप्पल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के सतना जिले में चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष और उनके समर्थकों द्वारा किए जा रहे अवैध खनन को रोकने गई पुलिस टीम पर हमला किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने पुलिसकर्मी को चप्पल से भी मारा। इस मामले में पुलिस द्वारा साधना पटेल और उनके समर्थकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


पूरा मामला सतना जिले के चित्रकूट थाना क्षेत्र का है। जहां बीते सोमवार की रात ग्राम पथरा स्थित सुरांगी में नगर परिषद चित्रकूट की अध्यक्ष साधना पटेल और उनके समर्थकों द्वारा जेसीबी मशीन से अवैध खनन करवाया जा रहा था। अवैध खनन की जानकारी मिलने के बाद चित्रकूट के नायब तहसीलदार सुमित गुर्जर पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस और नायब तहसीलदार को देखकर अध्यक्ष और उनके समर्थक आग बबूला हो गए।

लाठी डंडों से नायब तहसीलदार पर हमले का प्रयास
जब नायब तहसीलदार और पुलिस ने अवैध खनन को बंद कर देने की बात कही तो इससे नाराज होकर नगर परिषद अध्यक्ष के समर्थक गाली गलौज करने लगे। उन्होंने लाठी डंडों से नायब तहसीलदार और पुलिस पर हमले का प्रयास किया। वहीं, नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल ने अपनी चप्पल उतारकर पुलिसकर्मी को मार दी गई।
विज्ञापन


नायब तहसीलदार की तहरीर पर केस दर्ज
बड़ी संख्या में पुलिस बल देख अध्यक्ष और उनके समर्थक जेसीबी मशीन और ट्रैक्टर छुड़वा कर चले गए। इसके बाद वापस लौट कर नायब तहसीलदार की तहरीर पर चित्रकूट थाना पुलिस ने नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल, ड्राइवर छोटू पटेल और उनके अन्य समर्थकों पर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस ने नगर परिषद अध्यक्ष की गाड़ी का हूटर निकलवाया
वहीं, प्रशासन टीम पर हमले के मामले में मुख्य आरोपी बनाई गईं चित्रकूट नगर परिषद अध्यक्ष साधना पटेल मंगलवार को गाड़ी में हूटर लगाकर सतना पहुंच गईं। उनकी गाड़ी शहर की यातायात पुलिस की चेकिंग में फंस गया, जिसके बाद यातायात पुलिस ने वाहन में लगा हूटर निकाल कर चलानी कार्रवाई की। बता दें कि मंगलवार को सतना के सर्किट हाउस चौराहे में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था, उसी दौरान साधना पटेल का वाहन निकला। पुलिस ने उन्हें रोक लिया, पहले तो नगर परिषद अध्यक्ष ने अपना रुतबा दिखाया, लेकिन उनका रुतबा काम नहीं आया। यातायात पुलिस ने वाहन से पहले हूटर निकाला और फिर तीन हजार रुपये का चलान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें