फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: NDPS के फर्जी केस बनाकर अवैध वसूली, विधायक विपिन जैन ने पुलिस की कार्रवाई पर विधानसभा में उठाए सवाल

Sat, 10 Feb 2024 08:27 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर

सार

विधायक जैन ने प्रश्न करते हुए कहा कि मंदसौर जिला अफीम उत्पादकता के मामले में प्रदेश में श्रेष्ठ स्थान पर है। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र समेत जिले में एनडीपीएस के झूठे केस दर्ज करने और अवैध वसूली करने की शिकायतें लगातार आ रही हैं।
विज्ञापन
विधायक विपिन जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंदसौर क्षेत्र में मादक पदार्थों यानी नारकोटिक्स अथवा एनडीपीएस के फर्जी केस बनाए जाने के मामले बढ़ रहे हैं। इससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर लगातार संदेह किया जाता रहा है। जिले में अफीम उत्पादक किसानों और लोगों पर झूठे केस बनाने की शिकायतों को लेकर मंदसौर के विधायक विपिन जैन ने विधानसभा में सवाल उठाया। उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से इस संबंध में स्थिति स्पष्ट करने को कहा। 

विज्ञापन


विधायक जैन ने प्रश्न करते हुए कहा कि यह सर्वविदित है कि मंदसौर जिला अफीम उत्पादकता के मामले में मध्य प्रदेश में श्रेष्ठ स्थान पर है। मंदसौर विधानसभा क्षेत्र समेत जिले में एनडीपीएस के झूठे केस दर्ज करने और अवैध वसूली करने की शिकायतें लगातार आ रही हैं। 

विधायक जैन ने पूरे जिले समेत मंदसौर विधानसभा क्षेत्र में दर्ज हो रहे एनडीपीएस के झूठे प्रकरणों को गंभीरता से लिया है। उन्होंने मंदसौर में मादक पदार्थों के लेनदेन संबंधी मामले बढ़ने और निर्दोष व्यक्तियों को झूठे केस में फंसाने के मामलों को लेकर मुख्यमंत्री से कार्रवाई करने की मांग की है। 
विज्ञापन


15 पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज : सीएम
विधायक जैन के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री यादव ने कहा कि इस संबंध में 146 शिकायतें प्राप्त हुई हैं। 15 से अधिक पुलिसकर्मियों पर केस दर्ज किया गया है।  

युवक ने की थी आत्म हत्या
बता दें, मंदसौर जिले में आए दिन मादक पदार्थों और एनडीपीएस के झूठे प्रकरणों को लेकर उत्पादक किसानों द्वारा शिकायतें दर्ज कराकर असंतोष व्यक्त किया गया है। पिछले दिनों मंदसौर जिले के ग्राम बाजखेड़ी निवासी युवक की आत्महत्या के बाद नाहरगढ़ थाने का घेराव कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की गई थी। हजारों की संख्या में थाने पहुंचे ग्रामीणों ने फर्जी केस को लेकर रुपयों के लेनदेन से प्रताड़ित होकर युवक के आत्महत्या करने की बात कही थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें