फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री शिवराज को काले झंडे दिखाने पहुंचे सैकड़ों कांग्रेसी गिरफ्तार

Fri, 28 Sep 2018 06:15 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के होशंगाबाद जिले के पिपरिया में पुलिस ने सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्यमंत्री शिवराज को काले झंडे दिखाने पहुंचे थे। गिरफ्तारी के दौरान कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। घटना के बाद सुरक्षा बल बढ़ा दिया गया है। चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन


मध्यप्रदेश में चुनावी साल में एससी-एसटी का मुद्दा गरमाया हुआ है। सरकार की लाख कोशिशों की बावजूद एससी-एसटी का विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। अब भी जगह-जगह नेताओं और मंत्रियों को विरोध का सामना करना पड़ रहा है। इसी कड़ी में आज सपाक्स एवं करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने आलोट बंद का ऐलान किया था। जिसके चलते आलोट में धारा 144  लागू करदी गई। विरोध के चलते सपाक्स और करणी सेना के कार्यकर्ता सैकड़ों की तादाद में सड़कों पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। वहीं उन्होंने एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे केंद्रीय मंत्री थावर चंद्र गहलोत और प्रकाश जावड़ेकर को काले झंडे दिखाकर नारेबाजी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें