चुनावी आचार संहिता लगने से पहले प्रदेश के किसानों को सरकार बड़ा तोहफा देने जा रही है। आज 9.48 लाख किसानों के खाते में 853 करोड़ की प्रोत्साहन राशि एक क्लिक पर आएगी। होशंगाबाद जिले के पिपरिया में आयोजित किसान सम्मलेन में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान कृषक समृद्धि योजना के तहत किसानों को बोनस राशि के वितरण का शुभारंभ करेंगे।
9.48 लाख किसानों के खातों में जमा होंगे 853 करोड़
मुख्यमंत्री कृषक समृद्धि योजना में 28 सितम्बर को मुख्यमंत्री द्वारा 9.48 लाख किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी 853 करोड़ की राशि खाते में जमा की जायेगी। लहसुन के लिए 85287 किसानों को रु 800 प्रति क्विंटल के मान से रु 308 करोड़, प्याज़ में रु 400 क्विंटल के मान से रु 215 करोड़, चना/ मसूर/सरसों में रु 100 प्रति क्विंटल के हिसाब से चने के 5.37 लाख किसानों को रु 151 करोड़, मसूर में 1.39 लाख किसानों को रु 41 करोड़, ग्रीष्मकालीन मूंग में रु 800 प्रति क्विंटल के मान से 1.56 लाख किसानों के रु 98.86 करोड़ और ग्रीष्मकालीन उरद में 0.10 लाख किसानों को रु 28.88 करोड़ का भुगतान किया जागेगा। नीमच मंद्सौर रतलाम के 2.10 लाख किसानों को इन फसलों का रु 285 करोड़ भुगतान किया जा चुका है।
सीएम के कार्यक्रम
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के 28 सितंबर का अधिकृत कार्यक्रम शासन स्तर पर घोषित हो गया है। पुलिस थाने से मिले कार्यक्रम के अनुसार 28 सितंबर को 12.45 दोपहर बरेली से प्रस्थान 1.०० बजे दोपहर हैलीकॉप्टर से पिपरिया पहुंचेंगे सीएम। 1.30 बजे सड़क मार्ग से शोभापुर, 3.15 पर सोहागपुर, शाम 5.००बजे सेमरी, 5.45 बजे बाबई, शाम 3.30 बजे तवापुल, 7.15 पर इटारसी, रात 8.15 पर इटारसी से प्रस्थान होगा।