फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: दरिंदे के घर पर गरजा 'मामा' का बुलडोजर, दुष्कर्म कर हत्या करने वाले आरोपी का घर ढहाया

Thu, 01 Dec 2022 04:30 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश के सतना जिले में छह साल की बच्ची के साथ दरिंदगी कर हत्या की गई थी। गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर को बुलडोजर से ढहा दिया।
विज्ञापन
दुष्कर्म के आरोपी का घर गिरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले में 17 नवंबर को घर में खेलते समय आरोपी राजेश रजक ने छह साल की बच्ची को अगवाकर बुंदेलापुरवा के जंगल में ले जाकर दरिंदगी की थी। उसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी थी और शव को झाड़ियों में छुपाया था। दस दिन बाद आरोपी की निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद हुआ। इसी मामले में आरोपी के घर पर गुरुवार को राजस्व विभाग और पुलिस टीम ने बुलडोजर से ढहा दिया।

विज्ञापन


बता दें कि सभापुर थाना क्षेत्र के नयागांव में पड़ोसी से बदला लेने वाला आरोपी राजेश शैतान बन गया था। छह साल की बच्ची को अगवाकर उसके साथ दुष्कर्म किया और हत्या कर शव झाड़ियों में फेंक दिया था। इतना ही नहीं परिजनों के साथ आठ दिन तक बच्ची की तलाश भी किया। लेकिन शक के आधार पर पुलिस ने जब आरोपी राजेश से सख्ती से पूछताछ की तो उसे जुर्म कबूल लिया और दस दिन बाद बच्ची का शव झाड़ियों में से पुलिस ने बरामद किया।

पुलिस ने बताया, आरोपी पड़ोसी ने बदले की भावना से इस वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी जेल में है और उसके घर पर आज बुलडोजर चलाया गया। सरकार ने ऐसे जघन्य वारदात करने वालों पर सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है, ताकि अपराधियों में भय व्याप्त रहे। सरकार के आदेश के तहत ही ये कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें