फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिला को नर्स ने मारा थप्पड़, कहा- इतना क्यों खाया कि बच्चा मोटा हो गया

Sun, 14 Jul 2019 11:54 AM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में इंदौर के एक निजी अस्पताल में गर्भवती महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है। महिला के घर वालों का आरोप है कि महिला की डिलीवरी के समय अस्पताल की नर्स ने उसे थप्पड़ मारा। 

विज्ञापन


परिजनों ने आरोप लगाया कि नर्स ने थप्पड़ मारकर कहा कि इतना क्यों खाया कि बच्चा 4.5 किलो का हो गया। नर्सों की लापरवाही की वजह से डिलीवरी के बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस से मामले की शिकायत की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सन्मति नगर की रहने वाली नेहा सारड़ा की डिलीवरी के दिन करीब थे। जब उसके पेट में तेज दर्द हुआ तो गुरुवार सुबह परिजनों ने उसे 10.30 बजे राजमोहल्ला के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल पहुंचने के बाद काफी देर तक कोई स्टाफ नहीं आया।
विज्ञापन


परिजनों का आरोप है कि करीब 2 घंटे बाद प्रसूता को 16 इंजेक्शन दिए गए। इस दौरान भी दर्द कम नहीं हुआ तो स्टाफ ही डिलीवरी के लिए ले गया। परिजनों का कहना है कि वो पिछले 9 महीने से महिला का इलाज डॉक्टर वंदना तिवारी से करा रहे थे।

जब परिजनों ने डॉक्टर वंदना को बुलाकर ऑपरेशन कर डिलीवरी करने को कहा तो नर्सों ने प्रसूता को चांटे मारे और कहा- इतना क्यों खाया कि बच्चा 4.5 किलो का हो गया। डिलीवरी के बाद नर्सों ने प्रसूता के पति को बताया कि बच्चे की धड़कन तो चल रही है, लेकिन वह कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें