फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनर किलिंग: भोपाल की लड़की ने भागकर शादी की, भोपाल लौटी तो पिता ने रेप कर हत्या की, बाप-बेटा गिरफ्तार

Tue, 16 Nov 2021 01:06 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्यप्रदेश के भोपाल में ऑनर किंलिंग का मामला सामने आया है। बेटी के भागकर शादी करने से गुस्साए पिता ने बेटी के साथ ही दुष्कर्म किया और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।  
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। युवती ने भागकर शादी की तो नाराज पिता ने भाई के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। इतना ही नहीं पिता ने अपनी ही बेटी को अपनी हवस का शिकार भी बनाया। युवती के छह महीने के बच्चे की मौत पहले ही हो गई थी। 
विज्ञापन


रातीबड़ पुलिस थाना क्षेत्र के कठौतिया के जंगल में रविवार को एक 25 वर्षीय युवती और 6 महीने की बच्चे की लाश मिली थी। इस मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवती बिलकिसगंज की रहने वाली है। उसने एक साल पहले समाज से बाहर प्रेम विवाह किया था। वह अपने पति के साथ रायपुर चली गई थी। कुछ समय पहले वह मध्यप्रदेश आई थी। दीपावली के दिन वह रातीबड़ में अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। वहां उसके बेटे की मौत हो गई। दीपावली के अगले दिन पिता अपने बेटे के साथ युवती और उसके बच्चे को लेकर जंगल ले गया। ताकि मृत बच्चे को दफनाया जा सके। वहां जाकर पिता ने पहले तो अपनी ही 25 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। फिर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। इस दौरान बेटे ने भी उसकी मदद की। 

बाप-बेटा गिरफ्तार
पुलिस का कहना है कि आरोपी ने बेटे को सड़क पर खड़ा कर दिया था। बेटी और बच्चे के शव को लेकर जंगल के अंदर नाले के पास ले गया। वहां उसने गुस्से में बेटी से पूछा कि भागकर शादी क्यों की? तूने इसके लिए ही शादी की है तो चल मैं तुझे ये देता हूं। ऐसा कहकर उसने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया और उसका गला दबाकर मार डाला। बाद में दोनों के शव नाले में फेंककर बेटे के साथ घर आ गया। रातीबड़ पुलिस ने बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें