फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna: बाइक को हाइवा ने मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, कही ये बात

Sun, 04 Jun 2023 09:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मृतक उदयभान के परिजनों का आरोप अपने भाई की हत्या का मुख्य गवाह था उदयभान इसलिए हत्यारोपी ने हाइवा से कुचलकर की गई हत्या। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
हादसे में टूटी बाइक - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना जिले के रामपुर थाना इलाके के चोरमारी के पास शनिवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। तीसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है। तीनों युवक गोरइया से शादी समारोह में शामिल होने के बाद बाइक से अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही छिरहा नाला के पास पहुंचे, सामने से आ रहे हाईवा ने कुचल दिया। हादसे में उदयभान सिंह पिता रामबहोर और अंकित तिवारी पिता सौखलाल दोनों निवासी तिउनी की घटनास्थल पर मौत हो गई। घायल शिवेंद्र आदिवासी का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


हादसे के बाद सुबह मृतक उदयभान के परिजन रामपुर मॉर्चरी पहुंचे और हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा करने लगे। परिजनों का आरोप था कि वाहन से कुचलकर हत्या को दुर्घटना का रूप दिया जा रहा है। मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन मिलने पर परिजन शांत हुए। पुलिस वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज करते हुए तलाश रही है।

परिजन इसलिए लगा रहे हत्या का आरोप
पुलिस ने बताया, हादसे में मारे गए उदयभान के भाई लालबहादुर की आठ साल पहले हत्या हुई थी। हत्या के आरोप में युवक जेल में बंद था। इस समय वह जमानत पर बाहर है। परिजनों को कहना है कि भाई की हत्या के मामले में नौ जून को पेशी थी, जिसमें उदयभान की अहम गवाही होनी थी। गवाही देने से रोकने के लिए हत्यारोपी युवक ने हाइवा से उदयभान को रौंद दिया। इसके चलते उसके साथ दो और लोग चपेट में आ गए। थाना प्रभारी संदीप चतुर्वेदी ने बताया कि परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है। जिस युवक पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं, उसके मोबाइल की कॉल डिटेल खंगाली जा रही है। साफ हो जाएगा कि वह घटनास्थल पर था कि नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें