फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शिवलिंग खंडित करने को लेकर हिंदू संगठनों ने किया दमोह बंद, सुबह से ही पुलिस बल तैनात

Fri, 23 Dec 2022 11:21 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दमोह

सार

शिवलिंग खंडित करने की घटना के विरोध में हिंदू संगठनों ने दमोह बंद का आह्वान किया है। सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर पुलिस तैनात है। हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने सड़कों पर उतर आए हैं। 
विज्ञापन
दमोह में हिंदू संगठनों ने शहर बंद का आह्वान किया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दमोह में शिवलिंग खंडित करने की घटना को लेकर विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने शुक्रवार को शहर बंद का आह्वान किया है। सुबह छह बजे से ही हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता सड़कों पर निकल आए थे। लोगों से अपने प्रतिष्ठान बंद करने की अपील की थी। बंद की अपील को देखते हुए सुबह से ही शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात था। 

विज्ञापन


एडिशनल एसपी व सीएसपी स्वयं पूरे शहर का भ्रमण कर रहे हैं ताकि कहीं भी कोई अप्रिय स्थिति न बने। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने हिंदू-विरोधी गतिविधियों को लेकर यह दमोह बंद का आह्वान किया है। कथित धर्मांतरण और पिछले दिनों शिवलिंग को खंडित करने की घटना को लेकर हिंदू संगठन आक्रोशित हैं। जिले में हो रही गोहत्या का भी विरोध किया जा रहा है। 

दो दिन पहले संगठन के कार्यकर्ताओं ने एक बैठक में दमोह बंद की रूपरेखा तैयार की थी। इसमें प्रमुख रूप से तीन बिंदू रखे थे। इनमें धर्मांतरण और शिवलिंग को खंडित करने वाली घटना साथ ही गोहत्या पर रोक न लगने को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया था। 23 दिसंबर को बंद का आह्वान किया गया था। संगठन के कार्यकर्ता पूरे शहर का भ्रमण कर रहे हैं। जिन लोगों की दुकानें खुली हैं, उन्हें दुकानें बंद करने के लिए कह रहे हैं ताकि इस बंद को समर्थन मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें