फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिगों के शोषण पर हाईकोर्ट की फटकार

Wed, 05 Jun 2013 03:28 PM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सीहोर के एक सरकारी होस्टल में लड़कियों के साथ हुए शोषण के मामले में हाई कोर्ट ने मध्यप्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


हाई कोर्ट ने एक जनहित याचिका पर संज्ञान लेते हुए यह फैसला लिया।

सीहोर के इस होस्टल में 5 से 14 साल की उम्र की लड़कियां थीं। इन लड़कियों में कुछ विकलांग भी थीं। इन्हें बेहद खराब ढंग से रखा गया था और इनका शारिरिक शोषण भी किया जा रहा था।

निवेदक का कहना है कि इस मामले पर लगातार शिकायतों के बाद भी कोई कार्यवाही नहीं की गई। इस मामले में अभी भी आरोपी बिना किसी सजा के आजाद घूम रहे हैं।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक निवेदक ने बताया कि मैनेजमेंट ने इन बच्चियों को बेहद अमानवीय हालत में रखा हुआ था। इन बच्चियों को सजा के तौर पर लड़कों के हॉस्टल में भेज दिया जाता था जो एक ही संस्था के अंर्तगत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मामले का खुलासा तब हुआ था जब शिकायत के बाद जनवरी में राज्य की चाइल्ड राइट कमीशन ने इस हॉस्टल पर छापा मार।

जब बच्चियों से बात की तो उन्होंने यह बताया कि यहां के अधिकारी इस तरह के सारे अपराधों में संलिप्त थे।

जनहित याचिका के अलावा निवेदक ने पीड़ित लड़कियों की शिकायतें और बातचीत रिकॉर्ड की हुई हैं। इस बातचीत यह बताया हुआ है कि लड़कियों को लड़कों के रूम में भेज कर अश्लील बातें और कृत्य के लिए मजबूर करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें