फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Katni: काम का तनाव पुलिस को कर रहा बीमार, जांच में तीन हृदय रोगी तो कई पुलिसवाले बीपी-शुगर से पीड़ित मिले

Sun, 20 Nov 2022 11:05 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी

सार

काम के बोझ तले पुलिसकर्मी खाने से लेकर सोने का वक्त नहीं निकाल पा रहे, जिससे वे कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। एसपी सुनील जैन ने बताया कि पुलिस लाइन में 200 के करीब पुलिस वाले और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है, जिनमें 3 पुलिस वाले को हृदय रोग की गंभीर समस्या पाई गई।
विज्ञापन
एसपी सुनील जैन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटनी जिले में बीते दिनों पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। इसमें कई पुलिसकर्मी बीमार मिले। तीन पुलिसकर्मी हार्ट पेशेंट निकले तो कई हाइपरटेंशन, बीपी और शुगर जैसी बीमारियों से ग्रसित पाए गए। शिविर में दवाइयां भी दी गईं। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कटनी जिले के झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों और उनके परिजनों के लिए स्वास्थ्य परीक्षण का आयोजन किया गया था, जहां जबलपुर से आई डॉक्टरों की टीम ने सभी की अलग-अलग तरह की जांच की। परीक्षण के दौरान तीन पुलिसकर्मी हृदय रोगी मिले तो बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी हाइपरटेंशन, बीपी और शूगर जैसी बीमारियों से ग्रसित पाए गए, जिन्हे डॉक्टरों ने विभिन्न प्रकार की दवाई भी वितरित की। 

जबलपुर से आए डॉक्टरों की टीम का नेतृत्व कर रहे एसके दुबे ने बताया कि 181 पुलिसकर्मी की जांच में प्रधान आरक्षक मनोहर स्वरूप, अनिल कुमार और शिवशंकर दुबे हार्ट संबंधी रोग से ग्रसित हैं, जिनको जल्द ही उपचार की आवश्कता है तो सबसे ज्यादा हाइपरटेंशन, बीपी और शुगर के मरीज मिले हैं जिसके पीछे की वजह ज्यादा टेंशन लेकर काम करना, समय से न  खाना और सोना है। सभी को प्राथमिक रूप में दवाई दी गई है। 
विज्ञापन


बता दें काम के बोझ तले पुलिसकर्मी खाने से लेकर सोने का वक्त नहीं निकाल पा रहे, जिससे वे कई बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। जांच करवाने एसपी, एएसपी, डीएसपी समेत बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी अपने परिवार के साथ पहुंचे थे जहां खुद पुलिस अधीक्षक सुनील जैन का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ मिला। एसपी सुनील जैन ने बताया कि पुलिस लाइन में 200 के करीब पुलिस वाले और उनके परिजनों ने स्वास्थ्य परीक्षण करवाया है, जिनमें 3 पुलिस वाले को हृदय रोग की गंभीर समस्या पाई गई जिनके उपचार के लिए जबलपुर में बात की जा रही है तो हाईटेंशन और बीपी से निजात के लिए सभी को सुबह मॉरिंग वॉक और योगा के लिए आरआई से बात करते हुए दिशा निर्देश जारी किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें