मध्यप्रदेश के 54 हजार गांवों में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के लिए ग्राम आरोग्य केंद्र स्थापित किए जाएंगे। यह आरोग्य केंद्र 'संपूर्ण स्वास्थ्य सबके लिए' योजना के तहत स्थापित होंगे।
राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि इन ग्राम आरोग्य केंद्रों के जरिए गांव के लोगों को किसी भी बीमारी की शुरुआती स्थिति में इलाज की सभी सुविधाएं दी जाएंगी। बीमारी गंभीर होने की दशा में डॉक्टर मरीजों को बड़े अस्पतालों में रेफर करेंगे।
उन्होंने बताया कि नवंबर में एक नई योजना शुरू की जाएगी, जिसके तहत मरीजों को निशुल्क दवाएं प्रदान की जाएंगी। इस नई योजना के अंतर्गत सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को नि:शुल्क दवाएं वितरित की जाएंगी। यह सुविधा 1653 केंद्रों पर क्रमबद्व तरीके से शुरू की जाएगी।