फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में लुटेरों से लड़ने के दौरान हेड कॉन्स्टेबल की हत्या

Thu, 07 Dec 2017 03:53 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
आदिवासी बहुल जिला अलीराजपुर में असामाजिक लोगों के एक समूह ने एक 32 वर्षीय पुलिसकर्मी की हत्या कर दी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वारदात बुधवार रात में हुई जब इस पुलिसकर्मी ने उन लोगों को सड़क पर ड्राइवरों को लूटने से कोशिश की। 
विज्ञापन


मध्यप्रदेश के अलीराजपुर के एसपी विपुल श्रीवास्तव ने बताया कि अरविंद सेन बोरी पुलिस स्टेशन में बतौर हेड कॉन्सटेबल तैनात थे। जोबट रोड पर वे अपनी मोटरसाइकिल से जा रहे थे तब उन्होंने देखा कि डेकाकुंड गांव के पास कुछ असामाजिक तत्व एक ट्रैक्टर और मिनी ट्रक के ड्राइवरों को लूटने की कोशिश कर रहे थे। 

श्रीवास्तव ने बताया कि, 'हालांकि सेन उस वक्त अकेले थे और वर्दी में थे उन्होंने लुटेरों को ललकारा और उनसे लड़े। इस दौरान ट्रैक्टर और मिनी ट्रक ड्राइवर मौका देखकर भाग निकले। इसके बाद उन बदमाशों ने सेन को पकड़ लिया और करीब 100 मीटर तक नजदीक के मैदान में घसीटते हुए ले गए। वहां उन्होंने सेन के सर पर पत्थरों से कई वार किए जिससे उनकी मौत हो गई।' 
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक सेन की हत्या करने से पहले बदमाशों के इसी समूह ने एक मारुति वैन गाड़ी के ड्राइवर को लूटने की कोशिश की और गाड़ी का सामने का शीशा तोड़ दिया था, लेकिन ड्राइवर भागने में सफल हो गया था। 

श्रीवास्तव ने कहा कि लुटेरों की तलाश शुरु कर दी गई है। एसपी ने साथ ही कहा कि, 'हमने आरोपियों का पता लगाने के लिए आसपास के गांवों में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है।'
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें