फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैवानियत: रेप की शिकायत पर निर्वस्त्र कर घुमाया

Thu, 20 Mar 2014 10:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रायसेन
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के ऐतिहासिक सांची शहर के नजदीक एक गांव में दुष्कर्म के बाद दबंग ने विवाहित महिला को सरेआम निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बुधवार को कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी सौदान सिंह ने शौच क्रिया करने गई विवाहिता से पहले दुष्कर्म किया। बाद में उसने महिला को घटना के बारे में किसी को नहीं बताने की धमकी भी दी।

सांची पुलिस स्टेशन प्रभारी पूर्णेंद्र सिंह ने कहा कि महिला ने जब गांव वालों के सामने इसका जिक्र किया तो आरोपी सिंह बौखला गया। उसने महिला को उसके घर से निकाल कर निर्वस्त्र कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों ने जब महिला को तन ढंकने के लिए वस्त्र दिए तो आरोपी ने दुबारा उसके कपड़े उतार दिए। बाद में बीच बचाव कर पीड़ित महिला को उसका पति वापस घर लेकर आया और मामले की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें