फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: सेना की वर्कशॉप में हुए हादसे में हवलदार की मौत, तीन घायल

Sat, 28 Mar 2020 07:04 PM IST
आसिम खान पीटीआई, जबलपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में सेना की एक वर्कशॉप में शनिवार को हुए हादसे में सेना के एक हवलदार की मौत हो गई और तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए। नगर पुलिस अधीक्षक (रांझी) धर्मेश दीक्षित ने बताया ने बताया कि हादसे में राजस्थान के रहने वाले सेना के हवलदार कालूराम गुर्जर (38) की मौत हो गई जबकि तीन अन्य सैन्यकर्मी घायल हो गए हैं।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सैन्यकर्मी एक गन पर काम कर रहे थे तभी नाइट्रोजन सिलेंडर में विस्फोट हो गया। उन्होंने बताया कि घायल सैन्यकर्मियों का सेना के अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। सेना के हथियारों का रखरखाव 506 आर्मी बेस वर्कशॉप में किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें