फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छतरपुर में हर्ष फायरिंग: विक्रमपुर में शादी समारोह में युवक ने चलाई दनादन गोलियां, कभी पिस्टल से फायर तो कभी राइफल से

Mon, 28 Feb 2022 04:19 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर

सार

छतरपुर जिले में हर्ष फायरिंग का मामला सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक ताबड़तोड़ फायरिंग करता दिख रहा है। अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है।
 
विज्ञापन
छतरपुर जिले के विक्रमपुर में युवक हर्ष फायर करता नजर आ रहा है। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छतरपुर जिले का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक दनादन गोलियां चलाते दिख रहा है। मामला हर्ष फायरिंग का है। अब पुलिस कार्रवाई करने की बात कर रही है।
विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार मामला राजनगर थाना क्षेत्र के विक्रमपुर का है। युवक विक्रम पिता महुम सिंह बुंदेला निवासी विक्रमपुर परिवार में समारोह के दौरान फायरिंग कर रहा है, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में युवक कभी पिस्टल के साथ गोलियां चलाते दिख रहा है तो कभी राइफल से फायरिंग करता हुआ। बता दें कि हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित है।

मामले में छतरपुर एएसपी विक्रम सिंह का कहना है कि वीडियो वायरल हमने भी देखा है। मामले की जांच की जा रही है। पता लगा रहे हैं कि इसमें हथियार लायसेंसी हैं या अवैध, इसे चलाने वाला लायसेंसी है या परिवार में किसी के हथियार का इस्तेमाल किया गया। इन समस्त बिंदुंओ पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें