फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harda News: पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष के बेटे का तांडव, पंचायत भवन में रखी कुर्सियां तोड़ी, सरपंच को दी धमकी

Wed, 12 Nov 2025 04:55 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदा

सार

पूर्व जिलाध्यक्ष के बेटे ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्दी कार्रवाई नहीं की तो सड़क पर उतरकर आंदोलन करेंगे।
विज्ञापन
पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष के बेटे ने मचाई तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अमर सिंह मीणा के बेटे ने गांव में जमकर उत्पात मचाया। ग्रामीणों के अनुसार आरोपी नितिन मीणा ने शराब के नशे में पंचायत भवन में रखी कुर्सियों, सीसीटीवी कैमरों और अन्य सरकारी संपत्तियों में तोड़फोड़ कर दी, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उपद्रव के दौरान नितिन मीणा ने ग्राम सरपंच और उनके पिता को गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। इस घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

ग्राम सरपंच ने मामले की शिकायत थाना सिराली में दर्ज कराई है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो वे सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Ujjain News: एसपी साहब की आईडी पर बिक रहा सामान! 75 हजार में मिल रहा घर का पूरा फर्नीचर, जानें क्या है मामला

ग्रामीणों का आरोप है कि भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष अपने बेटे को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया है कि क्या नेता का बेटा कानून से ऊपर है? 
विज्ञापन


गांववालों के अनुसार नितिन मीणा पहले भी कई बार विवादित घटनाओं में शामिल रहा है लेकिन हर बार पिता के राजनीतिक प्रभाव के कारण मामला दबा दिया गया। इस बार भी उसके पिता का कहना है कि उन्हें और उनके बेटे को राजनीतिक कारणों के चलते फंसाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, जबकि गांव में अब भी तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें