फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुवंतिया जल महोत्सव: जानिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज ने क्यों कहा- जीवन में फिर उत्सव प्रारंभ हो गया है

Sat, 20 Nov 2021 06:57 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुवंतिया टापू के जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया। उन्होंने पर्यटन प्रेमियों से आग्रह किया कि सभी लोग हनुवंतिया पधारें।  
विज्ञापन
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले में स्थित हनुवंतिया टापू, जहां पर जल महोत्सव का आयोजन किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार को कहा कि जीवन केवल काम करने के लिए नहीं, आनंद के लिए भी है। पर्यटन हमें आनंद के नए अवसर देता है। पर्यटन के लिए हनुवंतिया पधारिए, आपको सुखद अनुभूति होगी। कोविड-19 के कारण हम पिछले साल हनुवंतिया में जल महोत्सव का आयोजन नहीं कर पाए, लेकिन अब कोरोना नियंत्रित है। जीवन में फिर उत्सव प्रारंभ हो गया है। 
विज्ञापन


इससे पहले मुख्यमंत्री ने हनुवंतिया टापू के जल महोत्सव के छठवें संस्करण का शुभारंभ कन्या पूजन कर किया। उन्होंने पर्यटन प्रेमियों से आग्रह किया कि सभी लोग हनुवंतिया पधारें। आपको यहां भरपूर जीवन की अनुभूति होगी। जीवन को उत्साह के साथ जिएं, लेकिन कोविड-19 के प्रति असावधान न हों। सेकंड डोज अवश्य लगवाएं। समस्त सावधानियों का भी पालन करते रहिए। 

 

हनुवंतिया टापू पर कन्यापूजन कर जल महोत्सव का शुभारंभ करते मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला
सिंगापुर में सेंटोसा बन सकता है तो खंडवा में हनुवंतिया क्यों नहीं
उन्होंने कहा कि जहां तक मेरी नजर जा रही है नीला पानी जो स्वच्छता का प्रतीक है समुंदर की तरह यहां भरा दिख रहा है। बड़े शहरों वाले कई लोग ऐसे दृश्य देखने को तरस जाते हैं। इसी गहरे व नीले पानी ने मुझे आकर्षित कर प्रेरित किया कि जब सिंगापुर में सेंटोसा बन सकता है तो खंडवा जिले में हनुवंतिया क्यों नहीं? जब मैंने इस दिशा में सोचना शुरू किया, तो कई लोगों को आश्चर्य हुआ। आज न केवल सपना पूरा हुआ है, बल्कि पर्यटन स्थलों में इसका विशेष स्थान भी बन गया है। 

टंट्या मामा की याद में यात्रा निकालेंगे 
शिवराज ने कहा कि ये संतों, ऋषियों और वीरों की भूमि है। इसी खंडवा जिले की धरती पर अद्भुत योद्धा टंट्या मामा ने जन्म लिया है। ऐसे वीर के चरणों में प्रणाम करता हूं। हम तय कर रहे हैं कि टंट्या मामा की पवित्र जन्म स्थान की माटी कलश में लेकर एक यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा उनके जन्मस्थान से शुरू होकर विभिन्न शहरों से होते हुए 4 दिसंबर को पातालपानी पहुंचेगी। वहां टंट्या मामा के बलिदान दिवस का विशाल कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाएगी। 

हनुवंतिया टापू पर एडवेंचर स्पोर्ट्स का विशेष आयोजन किया गया है। - फोटो : अमर उजाला
जनवरी तक चलेगा जल महोत्सव
हनुवंतिया का जल महोत्सव 20 नवंबर से जनवरी तक चलेगा। जल महोत्सव के दौरान लग्जरी रीगल सीरीज बोट, 40 फीट हाई रोप स्विंग और जिप साइकिल आकर्षण का केंद्र रहेंगे। पर्यटक एडवेंचर से संबंधित सभी गतिविधियों जैसे पैरामोटरिंग, पैरासेलिंग, स्पीड बोट, जेट स्काई, मोटर बोट राइडिंग, हॉट एयर बैलूनिंग, साइकिलिंग, क्रूज बोटिंग, आइलैंड कैम्पिंग, स्टार गेजिंग, बर्ड वॉचिंग आदि का भी आनंद ले सकेंगे। महोत्सव स्थानीय कला, शिल्प, लोक संगीत, नृत्य और व्यंजनों के माध्यम से प्रदेश के जीवन, संस्कृति, रीति-रिवाजों और समृद्ध परंपराओं का अनुभव करने के लिए एक आदर्श मंच होगा। जल महोत्सव में साहसिक खेलों को ध्यान में रखते हुए उत्साहवर्धक गतिविधियों के आयोजनों का भी निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

हनुवंतिया टापू पर टेंट सिटी बनाई गई है। - फोटो : अमर उजाला
104 लग्जरी स्विस टेंट्स, 1 नवंबर से है संचालित
मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड राज्य में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए नवाचारों में सदैव अग्रणी रहा है। इसी शृंखला में सनसेट डेजर्ट कैम्प के साथ मिलकर इंदिरा सागर बांध में स्थित हनुवंतिया टापू में टेन्ट सिटी का संचालन 1 नवंबर से पर्यटकों के लिए किया जा रहा है। टेंट सिटी में 104 लग्जरी स्विस टेन्ट्स के साथ कॉर्पोरेट कॉन्फ्रेंस के लिए एसी हॉल की भी सुविधा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें