फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gyanvapi Case: जयभान सिंह पवैया का बयान, कहा- मुस्लिम समाज भविष्य के लिए सद्भाव की नींव रख सकता है

Tue, 17 May 2022 04:56 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

जयभान सिंह पवैया ने ज्ञानवापी मामले पर एक ट्वीट कर चेतावनी दी। उन्होंने लिखा 'ज्ञानवापी एक अवसर है। काशी और मथुरा पर सत्य के सामने समर्पण करने से मुस्लिम समाज सद्भाव की नींव रख सकता है।
विज्ञापन
जयभान सिंह पवैया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी की ज्ञानवापी मस्जिद को लेकर बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और कट्टर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया का बड़ा बयान सामने आया है। जयभान सिंह पवैया ने ज्ञानवापी मामले पर एक ट्वीट कर चेतावनी दी। उन्होंने लिखा 'ज्ञानवापी एक अवसर है। काशी और मथुरा पर सत्य के सामने समर्पण करने से मुस्लिम समाज सद्भाव की नींव रख सकता है। अन्यथा तीन नहीं तीस हजार...' उन्होंने आगे लिखा कि पांडवों ने 5 गांव ही मांगे थे, मगर दुर्योधन की जिद का नतीजा क्या हुआ?
विज्ञापन


बजरंग दल के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक और कट्टर हिंदूवादी नेता जयभान सिंह पवैया इस समय ज्ञानवापी मामले को लेकर पूरी नजर बनाए हुए हैं। पवैया का नाम बाबरी विध्वंस मामले के मुख्य आरोपियों में भी शामिल है। हिंदुत्व के मामलों में उनके बयान अक्सर सुर्खियों में बने रहते हैं। अपने बयानों के चलते ही उनकी छवि एक कट्टर हिंदूवादी नेता की बनी हुई है।

अब उन्होंने ज्ञानवापी मामले पर भी खुलकर बयान दिया है और मुस्लिम समुदाय को चेतावनी के लहजे में सद्भावना का रास्ता अपनाने की बात कही है।
विज्ञापन

बता दें, ज्ञानवापी मस्जिद का विवाद धीरे-धीरे गहराता जा रहा है। मस्जिद के सर्वे में एक शिवलिंग मिलने का दावा किया गया है। फिलहाल वुजुखाने के हिस्से को सील कर दिया गया है। पूरे देश में दो समुदाय आमने-सामने हैं और सियासी घमासान मचा हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें