फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: भारत का पहला जियो साइंस म्यूजियम ग्वालियर में, उपराष्ट्रपति और मुख्यमंत्री ने किया उद्घाटन

Sun, 15 Dec 2024 06:53 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Geoscience Museum Gwalior: ग्वालियर में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भारत के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन किया। यह म्यूजियम दो आकर्षक गैलरी एवोल्यूशन ऑफ अर्थ और एवोल्यूशन ऑफ लाइफ में विभाजित किया गया है। 
विज्ञापन
सीएम मोहन के साथ जियोसाइंस म्यूजियम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर के महाराज बाड़ा स्थित ऐतिहासिक विक्टोरिया मार्केट बिल्डिंग में स्थापित भारत के पहले जियो साइंस म्यूजियम का उद्घाटन भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया। यह म्यूजियम भूविज्ञान, पृथ्वी की उत्पत्ति और मानव सभ्यता के विकास से जुड़ी अनूठी जानकारी का केंद्र है।

विज्ञापन

 
अत्याधुनिक तकनीक से सजा संग्रहालय
इस संग्रहालय को दो आकर्षक गैलरी एवोल्यूशन ऑफ अर्थ और एवोल्यूशन ऑफ लाइफ में विभाजित किया गया है। यहां पृथ्वी की उत्पत्ति, डायनासोर का युग, पृथ्वी के केंद्रीय कोर और भूगर्भीय घटनाओं को अत्याधुनिक तकनीकों और लाइट इफेक्ट्स के साथ दिखाया गया है। म्यूजियम में ज्वालामुखी, भूकंप और महासागरों से संबंधित जानकारी बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत की गई है।

सीएम मोहन के साथ जियोसाइंस म्यूजियम का उद्घाटन करते उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
धरती और मानव सभ्यता का विस्तार
पहली गैलरी में पृथ्वी के विकास का बारीकी से वर्णन किया गया है। यहां यह समझाया गया है कि पृथ्वी कैसे बनी और उसके भीतर लावा, पर्वत निर्माण और ज्वालामुखी जैसे प्राकृतिक घटनाएं कैसे घटती हैं। दूसरी गैलरी में मानव सभ्यता के विकास को चित्रित किया गया है। इसमें डायनासोर की उत्पत्ति और विलुप्ति के साथ-साथ मानव जीवनक्रम का विवरण भी शामिल है।
 
भूगर्भीय जिज्ञासाओं का समाधान
संग्रहालय में भूविज्ञान से संबंधित दुर्लभ नमूनों को मल्टीमीडिया डिस्प्ले के माध्यम से दिखाया गया है। यह बच्चों से लेकर बड़ों तक, हर आयु वर्ग के लिए ज्ञानवर्धक है। डायनासोर का अंडा, बेशकीमती रत्न और ज्वालामुखी से जुड़े नमूनों ने म्यूजियम को और भी खास बना दिया है।
 
विज्ञापन

सीएम मोहन के साथ जियोसाइंस म्यूजियम में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ - फोटो : अमर उजाला
भूकंप और ज्वालामुखी का अनुभव
पर्यटक यहां भूकंप का अनुभव भी कर सकते हैं। इसके अलावा वायुमंडल और महासागरों के रहस्यों को बड़े ही रोचक तरीके से प्रदर्शित किया गया है। यह म्यूजियम न केवल भूविज्ञान के छात्रों के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी बेहद आकर्षक है।
 
उद्घाटन समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे और विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर भी मौजूद थे। इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि यह म्यूजियम हमारी वैज्ञानिक सोच को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें