फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior Train Fire: खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी के इंजन में लगी आग, ग्वालियर के पास मची अफरा-तफरी, अधिकारी पहुंचे

Sat, 19 Aug 2023 03:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Train fire in Gwalior : ग्वालियर जिले से खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी ट्रेन के इंजन में आग लगने की घटना सामने आई है। ट्रेन के इंजन से धुआं निकलते ही अफरा-तफरी मच गई। ट्रेन को सिथोली स्टेशन पर रोका गया है। सूचना मिलने के बाद रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
ट्रेन में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिथौली रेलवे स्टेशन पर खजुराहो इंटरसिटी ट्रेन में आग लगने से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि उदयपुर से खजुराहो जा रही ट्रेन (19666) जब सिथौली रेलवे स्टेशन पर पहुंची और उसके बाद ट्रेन की इंजन से धुआं उठने लगा। ट्रेन के इंजन से धुआं निकालने के बाद ट्रेन चालक ने ट्रेन को मौके पर रोका और उसके बाद दोनों ट्रेन चालक इंजन से कूद गए। धुआं उठने की जैसे ही खबर पूरी ट्रेन में लगी तो उसके बाद अफरा-तफरी मच गई और सभी यात्री डिब्बों से बाहर निकल गए। सूचना मिलने के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

विज्ञापन


बता दें उदयपुर खजुराहो इंटरसिटी ट्रेन नंबर 19666 ग्वालियर रेलवे स्टेशन के बाद खजुराहो के लिए रवाना हुई। जैसे ही यह ट्रेन सिथौली रेलवे स्टेशन से आगे गुजर रही थी वैसे ही अचानक ट्रेन की इंजन से धुआं उठने लगा। ट्रेन के इंजन में धुआं उठने के बाद इंजन में मौजूद दो लोको पायलट ने ट्रेन को रोका और उसके बाद वह इंजन कूद गए। थोड़ी देर बाद यह आग की सूचना ट्रेन में फैल गई और उसके बाद डिब्बों में मौजूद सभी यात्री बाहर निकल आए तो वहीं, एसी कोच के यात्रियों ने डिब्बों के कांच फोड़कर बाहर निकाले।

 

वहीं, इससे पहले एक दूसरे हादसे में आज ही छिंदवाड़ा में पांढुर्णा में तेलंगाना एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई। इस घटना से यात्रियों के अफरा-तफरी मच गई। पांढुर्णा रेलवे कर्मचारियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। फिलहाल कोई जनहानि नहीं हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक, तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन नई दिल्ली से चेन्नई की ओर जा रही थी। इस दौरान पांढुर्णा के रामशांति स्कूल के समीप तेलंगाना एक्सप्रेस ट्रेन पेंट्रीकार बोगी कोच नंबर 201811/C में आग लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें