फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: निजी फैक्ट्री में काम पर जा रहे दो दोस्तों की मौत, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

Mon, 14 Apr 2025 03:02 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में भिंड रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से सूर्या फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। दोनों बाइक से ड्यूटी जा रहे थे। हादसे के बाद पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और आरोपी वाहन की तलाश के लिए CCTV खंगाल रही है। 
विज्ञापन
घटना का फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में सोमवार सुबह एक सड़क हादसे में सूर्या फैक्ट्री के दो कर्मचारियों की मौत हो गई। सुबह पांच बजे ड्यूटी के लिए निकले दोनों दोस्त बाइक पर सवार थे। जैसे ही वे भिंड रोड स्थित केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-4 के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। 

विज्ञापन


पीछे से आ रहे फैक्ट्री के अन्य कर्मचारियों ने पुलिस और परिजनों को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची महाराजपुरा थाना पुलिस ने शवों को निगरानी में लेकर जेएएच के पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और अब आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें-  मुरैना में पानी को लेकर चली लाठियां, महिला समेत एक दर्जन घायल, चन्दा करने की बात पर हुआ विवाद
विज्ञापन


मृतकों की पहचान सूर्य विहार कॉलोनी, पिंटो पार्क निवासी 50 वर्षीय भूपसिंह सिकरवार और उनके पड़ोसी व साथी कर्मचारी मुकेश अग्निहोत्री के रूप में हुई है। दोनों सूर्या फैक्ट्री में काम करते थे और रोजाना मालनपुर जाते थे। आमतौर पर वे बस से यात्रा करते थे, लेकिन इस बार किसी निजी काम के चलते बाइक से निकलने का निर्णय लिया। पीछे से आ रहे भूपसिंह के दोस्त अमित चौहान ने दोनों को सड़क पर पड़ा देखा और तुरंत पुलिस व भूपसिंह के बेटे विष्णु सिकरवार को सूचना दी। जब बेटा मौके पर पहुंचा, तब तक उसके पिता की सांसें थम चुकी थीं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- लोगों पर हमला कर रही हिंसक बाघिन को वन विभाग ने पकड़ा, गांववासियों ने ली राहत की सांस

पुलिस अब घटनास्थल के पास स्थित केंद्रीय विद्यालय और आसपास के इलाकों में लगे CCTV कैमरों को खंगाल रही है। साथ ही टोल नाकों पर भी निगरानी की जा रही है, ताकि उस अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके जिसने इस दर्दनाक हादसे को अंजाम दिया। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें