फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: गार्ड को प्लेटफॉर्म पर छोड़ आगे बढ़ गई ट्रेन, 30 किमी दूर जाकर रोकना पड़ा, रेलवे ने दिए जांच के आदेश

Thu, 07 Sep 2023 06:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर,

सार

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नांदेड एक्सप्रेस के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बिना गार्ड के ही उसने ट्रेन को आगे बढ़ा दिया। बाद में 30 किमी आगे जाकर ट्रेन को रोकना पड़ा। अब रेलवे ने मामले में जांच के आदेश दिए हैं। 
 
विज्ञापन
नांदेड श्रीगंगानगर एक्सप्रेस ट्रेन (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर नांदेड़ एक्सप्रेस के ड्राइवर की बड़ी लापरवाही सामने आई है। जब ड्राइवर बिना गार्ड को लिए ही ग्वालियर से ट्रेन लेकर रवाना हो गया। इसके बाद डबरा में ट्रेन को रुकवाया गया। गार्ड को अन्य ट्रेन से डबरा तक भिजवाया गया, तब जाकर ट्रेन रवाना हो सकी। इस मामले में रेलवे ने जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार-गुरुवार की दरम्यानी रात 3:45 बजे नांदेड़ एक्सप्रेस के लोको पायलट हाशिम खान थे। यह ट्रेन श्रीगंगानगर से नांदेड़ साहिब जा रही थी। ग्वालियर में स्टॉपेज के दौरान गार्ड सगीर अहमद किसी कार्य से नीचे उतरे और कुछ काम करवाने लगे। तब तक लोको पायलट हाशिम खान ने गार्ड से संपर्क ही नहीं किया और ट्रेन लेकर आगे बढ़ गए। इस बात की सूचना गार्ड ने तत्काल स्टेशन पर दी। नांदेड़ एक्सप्रेस को डबरा में रुकवाया गया। सीसीटीवी में यह साफ नजर आ रहा है। इसके बाद गार्ड को अन्य गाड़ी से डबरा तक पहुंचाया गया। जहां गार्ड ने अपनी कमान संभाली और ट्रेन को रवाना किया गया। नांदेड़ एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से एक घंटा विलंब से रवाना हुई। इस मामले में रेलवे झांसी मंडल पीआरओ मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना देर रात की है। बाद में गार्ड को अन्य ट्रेन से डबरा तक भिजवाया गया। ट्रेन को रवाना किया गया है। मामले की जांच करवाई जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें