फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: बकरीद से पहले कुर्बानी पर विवाद, सरपंच ने नहीं दी इजाजत तो व्यक्ति पहुंचा हाईकोर्ट

Tue, 03 Jun 2025 08:01 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्राम पंचायत के सरपंच द्वारा कुर्बानी की इजाजत न दिए जाने के खिलाफ एक व्यक्ति ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ में याचिका दायर की थी। कोर्ट ने याचिका को यह कहते हुए खारिज कर दिया कि याचिकाकर्ता को पहले पंचायत में अपील करनी चाहिए थी।
विज्ञापन
हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी कुछ ही दिन में बकरीद आने वाली हैं, जिसमें परंपरानुसार बकरे की कुर्बानी दी जाती है, लेकिन उससे पहले बकरे की कुर्बानी से जुड़ा एक अनोखा मामला कानूनी दांव पेच में फंस गया। विदिशा जिले की हैदरगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच ने बकरीद पर कुर्बानी की इजाजत नहीं दी तो इस निर्णय के खिलाफ एक व्यक्ति ने मध्यप्रदेश हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। हाईकोर्ट ने एसडीओ से कहा कि वह वुधवार तक इस शिकायत का निरकारण करें।
विज्ञापन


विदिशा के हैदरगढ़ ग्राम पंचायत के सरपंच ने बकरे की कुर्बानी की नहीं दी। दरअसल लोगों ने किसी स्थान विशेष पर कुर्बानी की इजाजत मांगी थी, लेकिन सरपंच ने नहीं दी तो याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच में याचिका लगाई।

ये भी पढ़ें- 'ट्रंप के फोन पर नरेंद्र मोदी ने किया सीजफायर', ऑपरेशन सिंदूर को लेकर राहुल गांधी ने पीएम को घेरा
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईकोर्ट की ग्वालियर खंडपीठ ने सुनवाई के बाद इस पिटीशन को ख़ारिज कर दिया। हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने कहा कि याचिकाकर्ता सीधे हाईकोर्ट में नहीं आ सकते, उन्हें पहले ग्राम पंचायत में अपील करनी चहिए। साथ ही हाईकोर्ट ने SDO को बुधवार तक याचिकाकर्ता की शिकायत का निराकरण करने का दिया आदेश।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें