फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: प्रेमिका के घर के बाहर युवक ने खुद को लगाई आग, 70 फीसदी झुलसा

Sun, 15 Jun 2025 12:44 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

प्रेम प्रसंग में युवक ने खुद को आग लगा ली। जब तक उसकी आग बुझाई गई, तब तक वह 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था। युवक ने रिलेशनशिप में आ रही परेशानियों से तंग आकर प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग लगा ली।
विज्ञापन
युवक ने की आत्महत्या की कोशिश। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में एक युवक ने अपनी प्रेमिका के घर के बाहर खुद को आग लगा ली। घटना के बाद 75 प्रतिशत तक झुलसने के कारण युवक की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे जयारोग्य अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। सिकंदर कंपू के पास स्थित पटिया वाले बाबा मोहल्ले में 24 वर्षीय अजय कुशवाहा है। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया है कि युवक मोहल्ले की एक युवती से प्रेम करता है और कुछ दिनों से उनके रिश्तों में तकरार चल रही थी। देर रात युवक ने युवती के घर के सामने पहुंचकर खुद पर पेट्रोल छिड़का और आग लगा ली। जब तक उसकी आग बुझाई गई, तब तक वह 75 प्रतिशत से ज्यादा झुलस चुका था। मोहल्ले के लोगों ने माधौगंज थाने को सूचना दी।

ये भी पढ़ें- मंदिर दान पेटी चोरी का खुलासा, 700 किलोमीटर दूर से बिना नंबर की कार सहित तीन को पकड़ लाई पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। माधौगंज थाना प्रभारी प्रशांत शर्मा ने बताया कि पुलिस को देर रात सूचना मिली थी कि एक युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को गंभीर हालत में पाया और तुरंत एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक एक युवती के साथ लंबे समय से रिलेशनशिप में था और इसी संबंध से मानसिक रूप से परेशान होकर उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। थाना प्रभारी का कहना है कि घटनास्थल पर लोगों से पूछताछ की जा रही है और जैसे-जैसे तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें