फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raja Murder Case: लोकेंद्र तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस के हवाले, आरोपी बोला-बैग का कुछ नहीं पता

Tue, 24 Jun 2025 07:56 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

राजा रघुवंशी हत्याकांड में बिल्डर लोकेंद्र सिंह तोमर की एंट्री हुई है, जिस पर सोनम के बैग जलवाने और पिस्टल-पैसों की गुमशुदगी में संदेह है। शिलांग पुलिस ने उसे ग्वालियर से ट्रांजिट रिमांड पर लिया है। आरोपी सोनम से पहचान से इनकार कर रहा है, लेकिन जांच जारी है।
विज्ञापन
ग्वालियर में पुलिस ने लोकेंद्र तोमर को कोर्ट में पेश किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक नए किरदार लोकेंद्र सिंह तोमर की एंट्री हुई है। इस पर आरोप है कि उसने सोनम के काले रंग के बैग को जलवाने के लिए प्रॉपर्टी कारोबारी शिलोम जेम्स से कहा था। बैग तो जला दिया गया, लेकिन उसमें रखे पांच लाख रुपए और पिस्टल नहीं मिली है। पुलिस को शक है कि राजा और सोनम के मोबाइल का राज भी लोकेंद्र ही जानता है। इसके बाद सोमवार को ग्वालियर क्राइम ब्रांच ने लोकेंद्र को दोपहर हिरासत में लिया था।

विज्ञापन




सोमवार को हुई गिरफ्तारी के बाद मंगलवार शिलांग और इंदौर पुलिस भी ग्वालियर पहुंच गई। आज शिलांग पुलिस ने लोकेन्द्र तोमर को मोहना थाने से जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर लाई। जहां उसका मेडिकल कराकर उसे JMFC अर्पिता त्रिपाठी की कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने तीन दिन के ट्रांजिट रिमांड पर शिलांग पुलिस को सौंप दिया है। इसके बाद एक बार फिर से लोकेन्द्र का मेडिकल टेस्ट होगा। उसके बाद इंदौर रवाना होंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-CM मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में होगा 'संवाद'; मध्य प्रदेश के विकास के रोडमैप पर करेंगे चर्चा

मेडिकल के दौरान आरोपी लोकेंद्र तोमर ने मीडिया से बातचीत की। उसने कहा कि इंदौर मैं मेरी बिल्डिंग है। उसको किराए पर दिया था, जो आरोप लगे हैं, उनकी सचाई जल्द सामने आएंगी। मैं प्रेस कॉन्फ्रेंस करूंगा, सभी आरोपों का जवाब दूंगा। लोकेंद्र ने कहा कि मैं सोनम को नहीं जानता हूं, कभी नहीं मिला हूं, उसे देखा नहीं है, शक्ल तक नहीं देखी है। जो आरोप लग रहे, उसका जवाब दूंगा। मेरी बातचीत सिलोम से होती थी, मुझे बैग के बारे में कुछ नहीं पता है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-'अमर उजाला संवाद' में हिस्सा लेंगे रवि किशन; राजनीति और सिनेमा से जुड़े मुद्दों पर करेंगे बात

ग्वालियर के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक लोकेन्द्र राजा हत्याकांड में इंवॉल्वमेंट है। शिलांग पुलिस को लोकेन्द्र से कई चीजें बरामद करनी है।इसलिए उसे ट्रांजिट रिमांड पर लिया गया है। ग्वालियर से इंदौर, इंदौर से दिल्ली, दिल्ली से गुवाहाटी और गुवाहाटी से लोकेन्द्र को शिलांग ले जाया जाएगा। लोकेन्द्र के रिमांड लेने के दौरान शिलांग पुलिस ने कोर्ट में बताया है कि राजा रघुवंशी केस में जो आरोपी है, उनकी बातचीत लोकेशन से होती थी। साथ ही कुछ समान उसे रिकवर करना है। इसलिए पूछताछ के लिए शिलांग लेकर जाना है। बैग, पिस्टल ओर पांच लाख रुपये को लेकर पूछताछ करनी है। सोनम रघुवंशी ने लोकेन्द्र के इंदौर वाले फ्लैट में इन सामान को रखा था, लेकिन वो सामना कहां है, ये पता लगाना है ?

बता दें कि लोकेंद्र मूलत: ग्वालियर का बिल्डर है। पिछले कुछ साल से उसने अपना पूरा कारोबार इंदौर में शिफ्ट कर लिया है। जिस देवास नाका बिल्डिंग में राजा की हत्या के बाद सोनम ठहरी थी वह लोकेंद्र का है। उसने शिलोम जेम्स को किराए पर दिया था।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें