फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Govardhan Pooja: ग्वालियर में हुई प्रदेश की सबसे बड़ी गोवर्धन पूजा, 108 टन सामग्री से 21 फीट लंबे बनाए गोवर्धन

Wed, 22 Oct 2025 05:45 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

गोवर्धन महोत्सव के दौरान गौ माता के लिए विशेष प्रकार का 56 छप्पन भोग बनाया गया। इसमें नाना प्रकार के पकवान खीर, पुआ, सब्जी, फल, मिष्ठान्न, मेवा, अनाज, बाजरे की खीच, रामभाजी, अन्नकूट जैसे भोग गायों को खिलाए गए।
विज्ञापन
ग्वालियर का गोवर्धन पूजन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश की सबसे बड़ी आदर्श गौशाला लाल टिपारा में गोवर्धन उत्सव पर विशेष पूजा की गई। लगभग 108 टन गोबर से 21 फीट से ज्यादा के गोवर्धन बनाए गए। यह गोवर्धन शहर के गौ भक्तों ने गौशाला में बनाए। शहर के हजारों लोग गोवर्धन की पूजा करने के लिए लाल टिपारा गौशाला पहुंचे।

विज्ञापन


लाल टिपारा गौशाला में लगभग 10 हजार से ज्यादा गोवंश मौजूद हैं। यहां पर गोवर्धन पूजा पर विशेष तैयारी की गई थी। इसमें मेरठ के कारीगरों द्वारा 108 टन गाय के गोबर से विशाल गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाई गई। सबसे खास बात गोवर्धन महोत्सव पर गौ माता की विशेष पूजा-अर्चना की गई और उनके लिए 56 भोग भी तैयार किया गया। विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा और कलेक्टर रुचिका चौहान ने भी गौशाला पहुंचकर पूजा की। 

ये भी पढ़ें- गिरिराज महाराज के जयकारों की गूंज, यहां गोवर्धन पूजा को लेकर गौशालाओं में भक्तों की उमड़ी भीड़
विज्ञापन


गोवर्धन महोत्सव के दौरान गौ माता के लिए विशेष प्रकार का 56 छप्पन भोग बनाया गया। इसमें नाना प्रकार के पकवान खीर, पुआ, सब्जी, फल, मिष्ठान्न, मेवा, अनाज, बाजरे की खीच, रामभाजी, अन्नकूट जैसे भोग गायों को खिलाए गए। आदर्श गौशाला के साथ ही पूर्व मंत्री जयभान सिंह पवैया के घर भी गोवर्धन पूजा बड़ी धूमधाम से की गई। इस गोवर्धन पूजा में शामिल होने के लिए ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर, सांसद भारत सिंह कुशवाहा, मंत्री नारायण सिंह कुशवाहा, प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल सहित तमाम बड़े नेता शामिल हुए। 
विज्ञापन


पवैया ने कहा कि गांव में गोवर्धन पूजा सामूहिक रूप से मनाई जाती है और आज के दिन का विशेष महत्व होता है, लेकिन अब बड़े-बड़े शहरों में अभी यह पूजा धीरे-धीरे कम होती जा रही है। ऐसे में सामूहिक गोवर्धन पूजा करने से हमें और हमारी आगे आने पीढ़ी को इसका महत्व समझाना पड़ेगा।

ग्वालियर का गोवर्धन पूजन

 

ग्वालियर का गोवर्धन पूजन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें