जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस का चालक कैलारस से एक बीमार मरीज और उसके परिजनों को लेकर मुरैना जिला अस्पताल की ओर जा रहा था। तभी मुंगावली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई।
मुरैना जिले के कैलारस से मरीज को लेकर जिला अस्पताल आ रही 108 एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई, जिससे एंबुलेंस में सवार मरीज की मौत हो गई और उसकी पत्नी घायल हो गई।
विज्ञापन
घटना का विवरण
जानकारी के अनुसार, 108 एंबुलेंस का चालक कैलारस से एक बीमार मरीज और उसके परिजनों को लेकर मुरैना जिला अस्पताल की ओर जा रहा था। तभी मुंगावली के पास एंबुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क पर रखे मिट्टी के ढेर पर चढ़ गई। हादसे में एंबुलेंस में सवार अशोक कुशवाहा और उनकी पत्नी कल्पना कुशवाहा घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद अशोक कुशवाहा को मृत घोषित कर दिया।
वहीं, घायल कल्पना कुशवाहा का इलाज जिला अस्पताल में जारी है। इस दुर्घटना में पीछे से आ रही एक कार भी एंबुलेंस से टकरा गई, जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक के भाई ने आज सुबह एंबुलेंस चालक पर शराब पीकर वाहन चलाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।