फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: मौसेरा भाई बर्थडे पार्टी की कहकर होटल ले गया, दोस्त छेड़ता रहा और वीडियो बनाकर वायरल कर दिया

Sat, 20 Aug 2022 11:04 AM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में बर्थडे पार्टी की बात बताकर एक मौसेरा भाई नाबालिग बहन को होटल ले गया। वहां पर नाबालिग के साथ मौसेरे भाई के दोस्तों ने छेड़छाड़ की और अश्लील वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक मौसेरे भाई ने बहन-भाई के रिश्ते के विश्वास को तोड़ दिया है। मौसेरा भाई जन्मदिन पार्टी की बात बताकर नाबालिग बहन को लेकर गया और होटल में दोस्त के साथ छोड़ दिया। दोस्त ने उसके साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बनाए और उन्हें सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

विज्ञापन


बता दें, घटना मुरार इलाके की है। वीडियो वायरल होने का पता चलते ही नाबालिग थाने पहुंची और शिकायत की। पुलिस ने उसकी शिकायत पर मौसेरे भाई और उसके दोस्त के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

उपनगर मुरार एरिया की निवासी 16 साल की नाबालिग लड़की 12वीं की छात्रा है। छात्रा ने मुरार थाना पहुंचकर शिकायत की है कि वह एक निजी कोचिंग में पढ़ने जाती है। कुछ दिन पहले उसका मौसेरा भाई उसकी कोचिंग में आया और बताया कि उसका जन्मदिन है। उसे अपने साथ केक काटने की बात कहकर ले गया। वह छात्रा को सिटी सेंटर स्थित एक होटल में लेकर पहुंचा। जहां पर उसका दोस्त भी वहां था। उसे कमरे में छोड़ने के बाद वह कुछ सामान लाने की कहकर चला गया और उसके जाते ही कार्तिक ने उसके साथ अश्लील हरकत शुरू कर दी और वीडियो बना लिए। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसका मौसेरा भाई आया और उसे कोचिंग पर छोड़ गया।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मुरार के मुताबिक, छात्रा की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो वायरल करने वालों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें