फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: नई नवेली दुल्हन से झाड़-फूंक के बहाने तांत्रिकों ने किया दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश जारी

Tue, 04 Oct 2022 09:37 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर जिले से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। यहां पर एक महिला से तांत्रिकों ने झाड़-फूंक के बहाने दुष्कर्म किया और फरार हो गए। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर शहर में एक तांत्रिक के द्वारा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि तांत्रिक ने बीमार महिला को ठीक करने के बहाने मंदिर पर बुलाया और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तांत्रिक के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने दो दिन की चुप्पी के बाद परिवार के लोगों को पूरी घटना के बारे में जानकारी दी। तब कहीं झाड़-फूंक करने वाले कथित भगत कालू जाटव और राहुल जाटव के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। पता चला है कि इस लड़की की नौ महीने पहले ही शादी हुई है। शादी के बाद से ही लड़की की तबीयत खराब रहती थी।

ससुराल के लोग उसे मायके में झाड़-फूंक के लिए छोड़ गए थे। परिवार के लोग कालू जाटव के संपर्क में थे, इसलिए वे उसके पास लड़की को ले गए थे। कालू जाटव और राहुल जाटव युवती की झाड़ फूंक कर रहे थे। दोनों ने उसे शीतला माता मंदिर ले जाकर झाड़-फूंक करने की बात बताई थी। इसलिये महिला उनके साथ चली गई। 
विज्ञापन


यहां से लौटने के बाद इन लोगों ने उसके साथ रास्ते में दुष्कर्म किया और डरा धमका कर छोड़ दिया। महिला ने अपने भाई को फोन कर बुलाया और घर पहुंची। पहले तो उसने परिवार के लोगों को कोई बात नहीं बताई। बाद में उसने परिवार की महिलाओं को इस घटना के बारे में बताया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी फरार है, पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें