फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: पूर्व विधायक का टिकट कटने से समर्थक खफा, ज्योतिरादित्य सिंधिया की गाड़ी के आगे लेटकर जताया विरोध

Sun, 22 Oct 2023 05:32 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: ग्वालियर की पूर्व विधानसभा से पूर्व मंत्री माया सिंह को टिकट को टिकट दिये जाने के बाद बवाल मच गया है। इस सीट पर अपनी दावेदारी ठोक रहे मुन्नालाल गोयल के समर्थकों ने जमकर हंगामा मचाया।
विज्ञापन
ज्योतिरादित्य सिंधिया को घेरे हुए मुन्नालाल गोयल के समर्थक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा द्वारा जारी पांचवी लिस्ट के बाद बवाल मच गया है। बता दें कि भाजपा ने पांचवीं लिस्ट में ग्वालियर की पूर्व विधानसभा से पूर्व मंत्री माया सिंह को टिकट दिया है। जबकि भाजपा नेता मुन्नालाल गोयल इस सीट से अपनी दावेदारी ठोक रहे थे। जैसे ही पांचवी लिस्ट आने पर माया सिंह के नाम का ऐलान हुआ, मुन्नालाल गोयल के समर्थक इकट्ठा होना शुरू हो गए। उसके बाद उनके समर्थकों ने मुरार के बारादरी चौराहे पर चक्का जाम करते हुए जमकर हंगामा मचाया।

विज्ञापन


गोयल के समर्थकों ने किया जमकर प्रदर्शन

मुन्नालाल गोयल के समर्थक सुबह होते ही केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के महल तक पहुंच गए। इस दौरान महल पर तैनात गार्ड ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनसे झूमाझट भी हुई और वहां लगे बैरिकेड को लांघते हुए महल के मुख्य द्वार तक पहुंच गए। यहां डेढ़ से दो घंटे तक जमकर हंगामा किया। इस दौरान मुन्नालाल गोयल के समर्थन में जमकर नारेबाजी भी की गई। हद तो तब हो गई जब ज्योतिरादित्य सिंधिया महल से बाहर निकले तो कार्यकर्ताओं ने उन्हें रोकने का प्रयास किया और उनकी गाड़ी के आगे भी लेटकर विरोध प्रदर्शन करने लगे।

मुन्नालाल गोयल के साथ खड़ा हूं: सिंधिया

आपको बता दें कि पूर्व मंत्री माया सिंह भी महल से जुड़ी हैं और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की रिश्तेदार हैं। इसके साथ ही वो ज्योतिरादित्य सिंधिया की मामी भी लगती हैं।  मुन्नालाल गोयल भी सिंधिया समर्थक है, ऐसे में सिंधिया के सामने गोयल समर्थकों को साधना बड़ी चुनौती नजर आ रही है। वहीं प्रदर्शन कर रहे इन सभी लोगों से मिलने के लिए आए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि कई बार ऐसा हुआ है कि दिग्गजों के टिकट नहीं हो पाए हैं और मैंने खुद मुन्नालाल गोयल का टिकट तीन बार करवाया है, ये सबको पता है। मैं विश्वास दिलाता हूं कि आप लोगों के साथ खड़ा हूं और मुन्ना के साथ खड़ा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें