मध्यप्रदेश के ग्वालियर में स्थित सिंधिया स्कूल के स्थापना दिवस के कार्यक्रम के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का डांस करते हुए वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया कार्यक्रम के मंच पर छात्रों के साथ नाचते हुए नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया छात्रों के बीच पहुंचे और जब छात्रों ने अपने साथ डांस करने के लिए बोला तो सिंधिया सीधे मंच पर पहुंच गए और उनके साथ डांस किया।
बता दें कि शनिवार को देश के सबसे प्रतिष्ठित सिंधिया स्कूल के 125वें स्थापना दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए थे, रात में कार्यक्रम की समाप्ति होने के बाद सिंधिया ने सभी छात्रों से मुलाकात की और उसके बाद जब पीएम मोदी रवाना हो गए तो सिंधिया स्कूल के कार्यक्रमों में शामिल हुए इस दौरान उन्होंने मंच पर छात्रों के साथ सिंधिया स्कूल के गाने पर डांस किया। इस दौरान सिंधिया के साथ-साथ उनकी पत्नी प्रियदर्शनी राजे और उनके बेटे महा आर्यमन सिंधिया भी मौजूद रहे लेकिन वह मंच पर नहीं थे बल्कि सिंधिया का डांस देखकर तालियां बजा रहे थे।
इस चुनावी संकट के बीच केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का यह वीडियो काफी सुर्खियों में है क्योंकि मध्य प्रदेश में चुनाव हैं और पार्टी से लेकर हर नेता चुनावी संकट में डूबा हुआ है लेकिन केंद्रीय मंत्री सिंधिया इस चुनावी संकट के बीच अपने आप को खुश रखने के लिए स्कूली छात्रों के साथ मौज मस्ती हुए करते नजर आ रहे हैं। सिंधिया का यह अंदाज पहला नहीं है इससे पहले भी इस चुनावी मौसम में अलग-अलग अंदाज देखने को मिल रहे हैं। वह अभी हाल में ही गुना दौरे पर गए उसे दौरान भी उन्होंने आदिवासियों के साथ डांस किया तो वहीं ग्वालियर में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने 6 माह की मासूम बच्ची को गोद में लेकर उसको दुलारा और उसको प्यार की झप्पी दी थी।