फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: दूध की टंकियों में अवैध शराब की हो रही थी तस्करी, पुलिस ने कार्रवाई कर आरोपी को किया गिरफ्तार

Sat, 11 May 2024 05:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दूध की टंकियों में अवैध शराब की हो रही तस्करी का पर्दाफाश किया है। यहां पुलिस ने एक दूधिया को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 10 पेटी देशी शराब जब्त की है।
विज्ञापन
दूध की टंकियों में अवैध शराब की हो रही थी तस्करी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ग्वालियर में अवैध शराब की तस्करी के लिए माफिया नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं और पुलिस इन तस्करों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दूध बेचने की आड़ में दूध की टंकियों में अवैध रूप से शराब भर कर सप्लाई करने जा रहे एक दूधिया को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


तलाशी लेने पर उसकी गाड़ी पर टंगी दूध की टंकियों में 10 पेटी देशी शराब के क्वार्टर भरे हुए मिले हैं। घटना ग्वालियर थाना क्षेत्र की है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार  करके उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है। ग्वालियर थाना टीआई जितेंद्र सिंह का कहना है कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि एक दूधिया दूध की आड़ में शराब तस्करी करने ले जा रहा है।

जिसपर ग्वालियर थाना क्षेत्र के तानसेन चौराहे के पास चेकिंग लगाई गई थी और जब दूधिया की गाड़ी रोककर तलाशी ली गई तो उसकी गाड़ी पर चार टंकी दूध की टंगी हुई मिली। जिनमें दूध की जगह अवैध देशी शराब भरी हुई थी। पकड़ी गई शराब 10 पेटी के करीब है। आरोपी ने बताया कि वह मुरैना में शराब बेचने के लिए ले जा रहा था, क्योंकि ग्वालियर में शराब सस्ती है और मुरैना में महंगी दाम पर बिकती है। आरोपी का नाम धर्मेंद्र सिंह गुर्जर बताया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें