फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: युवक ने नाम बदलकर युवती से की दोस्ती, शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, धर्म बदलने का बनाया दबाव

Sat, 12 Jul 2025 06:57 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर में युवक ने नाम और धर्म छिपाकर हिंदू युवती से दोस्ती की और फिर शादी का झांसा देकर दो साल तक दुष्कर्म किया। असली पहचान उजागर होने पर आरोपी युवती पर धर्म बदलने का दबाव बनाने लगा। इसके बाद पीड़िता ने उसके खिलाफ केस दर्ज कराया। 
 
विज्ञापन
धर्म छिपाकर युवती को दिया शादी का झांसा।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में एक हिंदू युवती से दोस्ती कर, दुष्कर्म करने और फिर धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया। इसकी जानकारी लगते ही आरोपी घर से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इधर, बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई की मांग को लेकर बहोड़ापुर थाने के बाहर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मामला ग्वालियर शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र का है। यहां लक्कड़खाना निवासी शान खान ने वर्ष 2023 में नाम बदलकर युवती से दोस्ती की थी। उसने युवती को अपना नाम शान शर्मा बताया था। इसके बाद उसने युवती को मिलने के लिए बहोड़ापुर बुलाया और वहां एक कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया। आरोपी ने जल्द शादी का वादा कर दो साल तक पीड़िता का शोषण किया। उसने दो अलग-अलग जगह किराए पर कमरा लेकर पीड़िता को लिव-इन रिलेशनशिप में भी रखा। जब पीड़िता को उसका असली नाम और धर्म पता चला, तो वह मारपीट कर धर्मांतरण का दबाव बनाने लगा।  

ये भी पढ़ें:  ग्वालियर का अभागा गांव! जहां सड़कें न होने से युवाओं की नहीं हो पा रही शादी; इंतजार में हो रहे अधेड़
विज्ञापन


पीड़िता ने बताया कि वह शादी समारोहों में इवेंट का काम करती है। उसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी शान से हुई थी, जिसने अपना नाम छिपाकर खुद को शान शर्मा बताया था। लंबे समय तक शादी का वादा कर दुष्कर्म करने के बाद, जब पीड़िता ने शान से शादी की बात कही, तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। आरोपी शान एक मोबाइल की दुकान चलाता है और पहले से शादीशुदा है। कुछ दिन पहले ही पीड़िता को पता चला कि जिसके साथ वह लिव-इन रिलेशन में रह रही है, उसका असली नाम शान खान है और वह पहले से विवाहिता है। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर धर्म परिवर्तन की शर्त रख दी। इसके बाद उसका व्यवहार और भी बुरा होता चला गया। लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर पीड़िता ने बजरंग दल से मदद मांगी। इसके बाद कार्यकर्ता थाने के बाहर धरने पर बैठ गए और विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:सांसद-मंत्री के बयान पर पटवारी बोले सत्ता का मद प्रदर्शित, सिंघार ने कहा कितने ऐसे लोगों को उठवाएंगे
 
पुलिस कर रही जांच 
बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि, पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि शान खान नामक युवक दो साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म और मारपीट कर रहा था। वह लिव-इन रिलेशन में थी और आरोपी ने अपना नाम शान शर्मा बताया था। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें