फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: नाबालिग को अकेला देखकर घर में घुसा पड़ोसी, फिर मासूम के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 12 May 2025 09:41 AM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पुरानी छावनी थाना पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी के पुराने रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
15 साल की बच्ची से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले के पुरानी छावनी इलाके में एक 15 वर्षीय किशोरी के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। पीड़िता और उसके परिवारजनों ने की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित रूप से केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: प्रदेश के कई जिलों में आज भी होगी बारिश चलेगी तेज हवा, 14 के बाद मौसम धीरे-धीरे होगा साफ

घटना पुरानी छावनी थाना क्षेत्र के वकीलपुरा गांव की है, जहां रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी। इस बीच पड़ोस में रहने वाला कपिल जाटव घर में घुस आया और किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया। बाद में जब परिजन वापस लौटे तो किशोरी ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन किशोरी को लेकर पुरानी छावनी थाना पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रातापानी टाइगर रिजर्व को बचाते हुए बदलेगा एलाइनमेंट, फिर शुरू होगा सर्वे


पुरानी छावनी थाना पुलिस ने किशोरी और उसके परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निरंजन शर्मा ने बताया कि आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें: दुल्हा-दुल्हन की एंट्री के लिए रखी नाइट्रोजन में गिरी बच्ची, बुरी तरह झुलसी, इलाज के दौरान मौत

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें