फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior News: सिंधिया ने साझा किया ग्वालियर-चंबल के विकास का रोडमैप, 6500 करोड़ के प्रोजेक्ट्स से बदलेगा शहर

Tue, 28 Apr 2026 10:21 PM IST
ग्वालियर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को आधुनिक शहरों की कतार में लाने के लिए बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम में तेजी आने लगी है। विकास का रोडमैप साझा करते हुए ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि शहर का विकास अब जमीन पर दिखाई देने लगा है।
 
विज्ञापन
ग्वालियर चंबल के विकास कार्यों की सिंधिया ने की समीक्षा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ग्वालियर-चंबल अंचल के विकास को लेकर बड़ा रोडमैप पेश किया है। उन्होंने कहा कि ग्वालियर का सपना अब हकीकत में बदल रहा है और शहर तेजी से आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की ओर बढ़ रहा है।

विज्ञापन


सिंधिया ने बताया कि 5000 करोड़ की लागत से ग्वालियर-आगरा एक्सप्रेस-वे को मंजूरी मिल चुकी है, जिससे यात्रा का समय 3-4 घंटे से घटकर करीब 1 से 1.5 घंटे रह जाएगा। इसके अलावा 1343 करोड़ की लागत से बनने वाला 29 किलोमीटर लंबा वेस्टर्न बायपास जनवरी 2028 तक पूरा होगा, जो औद्योगिक विकास को गति देगा। उन्होंने कहा कि साड़ा (SADA) क्षेत्र में कंपनियों के लिए 271 एकड़ भूमि चिन्हित की गई है और यहां विश्व स्तरीय कंपनियों को लाने की तैयारी की जा रही है।

सिंधिया के अनुसार ग्वालियर रेलवे स्टेशन को विरासत और संस्कृति के अनुरूप 4-5 महीनों में नया रूप दिया जाएगा। साथ ही 1400 करोड़ की लागत से 23 किलोमीटर लंबा एलिवेटेड रोड बनाया जा रहा है, जिसका पहला चरण इस साल के अंत तक तैयार होने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के जरिए ग्वालियर आने वाले समय में देश के प्रमुख शहरों में शामिल होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: हरदा में किसानों का कूच: 20 मांगों को लेकर हजारों ट्रैक्टरों के साथ घेराव, राशन-बिस्तर भी लाए; 1100 जवान तैनात

उन्होंने कहा कि वेस्टर्न बायपास परियोजना में 3 एंट्री-एग्जिट पॉइंट बनाए जाएंगे, जिससे 88 किलोमीटर की दूरी 35 मिनट और 30 किलोमीटर की दूरी करीब 20 मिनट में तय की जा सकेगी। पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए 13 अंडरपास भी प्रस्तावित हैं। सिंधिया ने बताया कि ग्वालियर में कुल 6500 करोड़ की विकास योजनाएं प्रगति पर हैं, जिनमें 5000 करोड़ का एक्सप्रेस-वे और 1400 करोड़ का एलिवेटेड रोड शामिल है। ये प्रोजेक्ट्स शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर को आधुनिक और सक्षम बनाएंगे।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन के विस्तार के साथ ही करीब 300 करोड़ की लागत से आधुनिक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनाया जाएगा। आईटीबीपी सहित अन्य संस्थानों की स्थापना से क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे। सिंधिया ने कहा कि ग्वालियर को दिल्ली का काउंटर मैग्नेट शहर बनाने की दिशा में SADA के जरिए योजनाबद्ध विकास किया जा रहा है। अब तक विकास पूर्वी हिस्से में केंद्रित था, लेकिन वेस्टर्न बायपास के जरिए पश्चिमी क्षेत्र में भी तेजी आएगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें