फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Election: NCERT किताबों के विवाद पर बोले सिंधिया- जब इंडिया नाम रखा था तब विरोध क्यों नहीं हुआ

Thu, 26 Oct 2023 07:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

Gwalior: चंबल अंचल में चुनाव प्रचार अभियान की कमान अब केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने संभाल ली है। ग्वालियर पहुंचे सिंधिया ने कहा कि अंचल के चुनाव के दौरान हमारा यह दूसरा दौरा है। 
विज्ञापन
NCERT किताबों के विवाद पर बोले सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनसीआरटी किताबों में इंडिया की जगह भारत नाम करने पर विवाद को सिंधिया ने गलत बताया। उन्होंने कहा कि मेरी समझ नहीं आ रहा कि विरोध किस बात का है? यह भूमि सदियों से भारत वर्ष है। जब भारत का नाम इंडिया रखा गया था तब तो कोई विरोध करने नहीं आया। अब भारत का नाम रखा जा रहा है तो विरोधाभास है।

विज्ञापन


मातृभूमि के नाम पर विरोध स्वर ठीक नहीं
सिंधिया का कहना है कि हमारे देश में सभी लोग, सभी पक्ष और सभी विचारधारा को साथ लेकर चलने की प्रथा रही है। मातृभूमि के नाम पर विरोध का कोई स्वर उठाया जाए ये देश हित में भी नहीं होगा। वहीं सत्यपाल मालिक और राहुल गांधी के इंटरव्यू पर कहा है कि आप लोगों की नौकरी खतरे में है।

कांग्रेस पर साधा निशाना
ED की कार्रवाई पर केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कहा है कि मैं मध्य प्रदेश में हूं, मध्य प्रदेश के चुनाव अभियान में लगा हूं। वहां कुछ ना कुछ हुआ है, इसलिए कार्रवाई चल रही है। महिलाओं के मामले में कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि महिलाओं का बड़ा योगदान देश में है। दूसरी ओर महिलाओं के ऊपर अभद्र टिप्पणी, नीचा दिखाने का कार्य कांग्रेस सदैव करती रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें