फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: माधवराव की स्मृति में राज्य मैराथन में दौड़े सिंधिया और बेटे महा आर्यमन, एक्ट्रेस महिमा भी हुईं शामिल

Fri, 10 Mar 2023 04:38 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

मध्यप्रदेश के ग्वालियर में आज शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर आज एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। इस दौरान केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महा आर्यमन के साथ दौड़ लगाते दिखे।
विज्ञापन
मैराथन को हरी झंडी दिखाते केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की आज जन्म जयंती है। इस मौके पर ग्वालियर चंबल संभाग में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में शुक्रवार को एक मैराथन दौड़ का भी आयोजन किया गया। यह मैराथन दौड़ मेला ग्राउंड से शुरू हुई और शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एमएलबी ग्राउंड पर समाप्त हो गई। इस दौरान देश भर से आए धावकों ने लगभग 13 किलोमीटर की दूरी तय की। इस दौड़ में उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने बेटे महाआर्यमन सिंधिया के साथ दौड़ लगाते हुए नजर आए।

विज्ञापन



विज्ञापन

मैराथन के दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया - फोटो : अमर उजाला
पिता और पुत्र दोनों ने ही मैराथन पूरी की। इससे पहले केंद्रीय मंत्री सिंधिया और विशिष्ठ अतिथि महिमा चौधरी सहित मंच पर मौजूद अतिथियों ने मैराथन को हरी झंड़ी दिखाई। मैराथन के दौरान अभिनेत्री महिमा चौधरी खुली जीप में सवार होकर चल रही थीं और धावकों को प्रोत्साहित कर रहीं थीं। मैराथन के दौरान धावकों का लोगों ने जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया।

ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने सिंधिया को किया दंडवत प्रणाम
समापन के दौरान मंच पर ऊर्जा मंत्री प्रद्युमन सिंह तोमर ने केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को दंडवत होकर प्रणाम किया। इस पर सिंधिया ने उन्हें गले लगा लिया, जबकि पास खड़ी महिमा चौधरी आवक रह गईं। इस मैराथन दौड़ में पुरुष वर्ग में भोपाल के उपेंद्र पाल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, महिला वर्ग में अलीगढ़ की सोनम चौधरी प्रथम स्थान पर रहीं। विजय धावकों को 51-51 हजार रुपए के नकद पुरस्कार भी दिए गए।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए महिमा चौधरी मैराथन को लेकर काफी उत्साहित नजर आईं। वहीं, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि यह पंरपरा आगे भी जारी रखी जाएगी। आज पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की जयंती है। शाम को छत्री प्रांगण में पुष्पांजलि और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित प्रदेश के मंत्री और शहर के गणमान्य नागरिक सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें