पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार परिवार ग्वालियर से अपने पैतृक गांव ग्राम करयावटी देव स्थल पर कथा करने जा रहे था, इस दौरान परिवार की गाड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में टेकनपुर हाइवे 72 पर गुरुवार देर रात एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए ग्वालियर जयारोग्य अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक हादसा एनएच 72 आंतरी थाना क्षेत्र के बझेरा गांव के पास के हुआ। पुलिस ने बताया कि हादसे का शिकार परिवार ग्वालियर से अपने पैतृक गांव ग्राम करयावटी देव स्थल पर कथा करने जा रहे था, इस दौरान परिवार की गाड़ी ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई, मृतक ग्वालियर के रहने वाले थे।