फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP Weather Update: पूरे प्रदेश में झमाझम, मौसम विभाग का इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम के लिए ऑरेंज अलर्ट 

Thu, 07 Jul 2022 02:22 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

मध्य प्रदेश के ज्यादातर जिलों में पानी झमाझम बरस रहा है। मौसम विभाग ने कुछ संभागों के लिए ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किए हैं।  
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे मध्य प्रदेश में मानसून झमाझम बरस रहा है। तेज बारिश ने कई जिलों में आम जनजीवन भी अस्त-व्यस्त कर दिया है। इस बीच मौसम विभाग ने इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभाग के जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट किया है। करीब-करीब पूरे प्रदेश में ही बारिश होने की संभावना जताई है। 

विज्ञापन


मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटों में प्रदेश के शहडोल, जबलपुर, सागर, भोपाल एवं ग्वालियर संभागों में अधिकांश स्थानों पर झमाझम बारिश हुई। वहीं, इंदौर, नर्मदापुरम, उज्जैन एवं चंबल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर और रीवा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश में लो प्रेशर एरिया बना हुआ है, जो बारिश करवा रहा है। ग्वालियर-चंबल में बुधवार को गर्मी, उमस और झमाझम बारिश के बीच कई जगह बिजली गिरी, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई। 

सबसे अधिक बारिश गरोठ में 
मौसम विभाग के अनुसार गरोठ में 16 सेमी, राघौगढ़ में 10 सेमी, खंडवा में 8 सेमी, अमरकंटक, तमिया, ओरछा और कुरवाई में 7-7 सेमी, मुलताई, देपालपुर, भगवानपुरा, बीना और खुरई में 6-6 सेमी, शहडोल, डिंडोरी, बुढार, मवई, मेघनगर, बामौरी, श्योपुरकलां, भैंसदेही, नरसिंहगढ़, बनखेड़ी और कुंभराज में 5-5 सेमी बारिश दर्ज हुई है। 
विज्ञापन


अगले 24 घंटे के लिए...

  • इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, शहडोल और जबलपुर संभागों के जिलों में अधिकांश स्थानों पर वर्षा या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ेंगी। इसी तरह रीवा, सागर, चंबल और ग्वालियर संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है। 
  • भारी से अति भारी वर्षा की चेतावनी इंदौर, उज्जैन और नर्मदापुरम संभागों के जिलों के साथ-साथ राजगढ़ जिले के लिए भी है। यहां के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 
  • छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, मंडला और डिंडोरी जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है। इसके लिए यलो अलर्ट जारी हुआ है। 
  • इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, भोपाल, ग्वालियर, चंबल, जबलपुर, एवं शहडोल संभागों के जिलों में और सागर एवं दमोह जिले में गरज के साथ बिजली चमकने या गिरने की चेतावनी जारी करते हुए यलो अलर्ट जारी हुआ है। 

 

विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें